12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

तलवार के वार से पूर्व प्रेमिका की हत्या

अवैध संबंधों का करूण अंजाम : बाद में पूर्व प्रेमी ने किया आत्महत्या का प्रयास

less than 1 minute read
Google source verification
murder

तलवार के वार से पूर्व प्रेमिका की हत्या

राजकोट. पोरबंदर जिले के आडेदर गांव में प्रेम संबंध तोडऩे से नाराज होकर बुधवार दोपहर में तलवार के वार से पूर्व प्रेमिका की हत्या कर दी गई। इसके बाद पूर्व प्रेमी ने भी आत्महत्या का प्रयास किया।
सूत्रों के अनुसार, आडेदर गांव में महाजन फलिया क्षेत्र में मोमाई माताजी के मंदिर के सामने रहने वाली महिला लाभुबेन देवशी आंत्रोलिया व पूर्व में गांव के निवासी भूरा लाखा ओडेदरा के बीच प्रेम संबंध था। पिछले एक महीने से महिला ने प्रेमी भूरा से संबंध तोड़ दिए।
नाराज होकर भूरा को बुधवार दोपहर में शंकर मंदिर की गली में घर से सस्ते अनाज की दुकान से चांवल खरीदने जा रही लाभुबेन मिली। कहासुनी के दौरान भूरा ने कथित तौर पर गले पर तलवार से वार कर लाभुबेन की हत्या कर दी। इसके बाद भूरा वहां से वाछरा दादा के मंदिर चला गया। वहां उसने पेड़ की डाली से फंदा बांधकर फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया। उसे गंभीर हालत में पोरबंदर के भावसिंहजी अस्पताल में भर्ती किया गया है।
वारदात की सूचना मिलने पर पोरबंदर मरीन थाने की टीम मौके पर पहुंची और मृतका लाभुबेन के शव को अस्पताल पहुंचाया। प्रारंभिक जांच में मृतका के पुत्र राजु देवशी ने बताया कि वह दो भाइयों व माता-पिता के साथ आडेदर गांव में रहकर मजदूरी करता है। आरोपी भूरा ने माता की उम्र के समान लाभुबेन के साथ संबंध बनाया। लाभुबेन ने करीब एक महीने पहले संबंध तोड़ दिया। इसी कारण भूरा ने लाभुबेन की हत्या कर दी। पुलिस ने राजु देवशी आत्रोलिया की शिकायत पर हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।