1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

युवक की हत्या, मित्र गंभीर जख्मी

राजकोट में हथियारों से हमला, दो महिलाओं सहित चार आरोपी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अहमदाबाद

•

image

Rajesh Bhatnagar

•

Updated: 25 Jul 2018, 11:13 PM IST

murder

युवक की हत्या, मित्र गंभीर जख्मी

राजकोट. शहर के नवा थोराला क्षेत्र में रंजिश के चलते दो महिलाओं सहित चार जनों ने बुधवार सवेरे हथियारों से हमलाकर एक युवक की हत्या कर दी। हमले में मृतक का मित्र गंभीर जख्मी हो गया।
पुलिस सूत्रों के अनुसार शहर के थोराला क्षेत्र में रामनगर निवासी अजय उर्फ भयकु मनु रातोजा (24 वर्ष) पड़ोस में रहने वाले मित्र अवेश अयुब ओडिया के साथ बुधवार सवेरे घर से बाइक से जा रहा था। नवा थोराला के समीप पटेल पान के समीप दोनों को रामनगर निवासी वि_ल रामजी रंगपरा, पत्नी रंजन, कालु रामजी रंगपरा, पत्नी राधु सहित चार जनों ने घेर लिया।
मिर्च पाउडर छिड़ककर किया हमला, एक हमलावर भी जख्मी
दोनों मित्रों की आंख में मिर्च पाउउर छिड़ककर चारों ने कथित तौर पर तलवार, छुरे, ल_ से हमला किया। हमले में अजय की मौके पर मौत हो गई और अवेश को गंभीर हालत में सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। हमलावर वि_ल रंगपरा ने छुरे से हमले का अजय व अवेश पर आरोप लगाया और सिविल अस्पताल में भर्ती हो गया। सूचना मिलने पर शहर पुलिस उपायुक्त करणराज वाघेला, सहायक आयुक्त बी.बी. राठोड, थोराला पुलिस थाने के निरीक्षक एस.एन. गडु सहित स्टॉफकर्मी मौके पर पहुंचे।
युवती को भगाने पर विवाद
प्रारंभिक जांच के अनुसार अवेश की बहन को वि_ल व जगदीश उर्फ कालु का छोटा भाई गोरधन रंगपरा करीब पांच वर्ष पहले भगा ले गए थे। उस समय पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई गई थी। अवेश के मित्र अजय ने उस समय अवेश की मदद की थी। उसके बाद समाधान हो गया और गोरधन ने अवेश की बहन को वापस भेज दिया था। उस समय अवेश व वि_ल, जगदीश के बीच समाधान हुआ था।
आरोपी का मकान जलाने पहुंचे मृतक के परिजन
इसके बावजूद अवेश के मित्र अजय के साथ वि_ल व जगदीश ने रंजिश पाल ली और पूर्व में कहासुनी भी हुई थी। अजय व अवेश बुधवार सवेरे बाइक से जा रहे थे, तभी रंजिश के चलते चारों जनों ने आंख पर मिर्च का पाउडर छिड़ककर हमला किया और इसमें अजय की मौत हो गई। अजय की हत्या के बाद उसके परिजनों सहित क्षेत्र की महिलाएं आरोपी वि_ल रंगपरा का मकान जलाने पहुंचे। सूचना मिलने पर थोराला पुलिस थानाकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर समझाइश का प्रयास कर हालात पर काबू पाया।