
अहमदाबाद शहर के त्रागड़ गाम क्षेत्र में एक अपार्टमेंट की छठी मंजिल से मौत की छलांग लगाने वाले नीट छात्र की मौत होने पर जांच करती एफएसएल की टीम।
Ahmedabad. राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) स्नातक ( अंडरग्रेजुएट-यूजी) की 21 जून को होने वाली री-नीट से पहले शहर में एक 17 वर्षीय छात्र ने आत्महत्या कर ली। यह घटना शहर के साबरमती थाना क्षेत्र में त्रागड़ गाम के पास स्थित एरिस्टो आनंदम-1 फ्लैट में हुई। यहां पर बहुमंजिला इमारत की छठी मंजिल पर रहने वाले एक छात्र ने गुरुवार तड़के करीब पौने तीन बजे छठी मंजिल से छलांग लगा दी। इस घटना में नीचे गिरने पर जख्मी होने से उसकी मौत हो गई।
क्षेत्र के सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) डी.वी.राणा ने गुरुवार को संवाददाताओं को बताया कि मृतक छात्र की उम्र 17 वर्ष है। मृतक के मामा के मुताबिक गत 3 मई को ली गई नीट (यूजी) की परीक्षा छात्र ने दी थी। उसके स्व मूल्यांकन के तहत उसकी परीक्षा अच्छी गई थी। आगामी 21 जून को होने वाली री-नीट के लिए भी उसकी तैयारी बेहतर थी। ऐसी कोई बात नहीं थी कि वह परीक्षा को लेकर तनाव में था या चिंता करता था। नीट परीक्षा रद्द होने पर भी उसने परिजनों से न कोई चिंता जताई थी और न ही तनाव व्यक्त किया था। यहां तक कि यदि नीट में अच्छा स्कोर ना कर पाए तो अन्य विकल्प के रूप में उसने बेचलर ऑफ फार्मेसी में प्रवेश लेने के लिए फॉर्म भी भरा हुआ है।
सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) राणा ने बताया कि छात्र यहां उसकी मां और छोटे भाई के साथ रहता था। पिता सूरत में रहते है। घर से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। उसने आत्महत्या क्यों की उसके कारणों की जांच की जा रही है। फिलहाल पुलिस ने इस मामले में आकस्मिक मौत का मामला दर्ज किया है। जांच में एफएसएल टीम की मदद ली जा रही है।
साबरमती पुलिस के अनुसार छात्र ने गुरुवार तड़के छठी मंजिल पर स्थित मकान के बेडरूम के बाहर बाल्कनी की जाली को तोड़कर नीचे छलांग लगा दी थी। छठी मंजिल पर लगी जाली भी टूटी हुई स्थिति में है।
Published on:
18 Jun 2026 10:34 pm
बड़ी खबरें
View Allअहमदाबाद
गुजरात
ट्रेंडिंग
