25 दिसंबर 2025,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

चुनाव में फिजूल के मुद्दे नहीं उठने चाहिए: प्रियंका

कांग्रेस महासचिव बनने के बाद प्रियंका गांधी का पहला भाषण... कहा, यह देश आपका है, लोगों के लिए जागरूकता से बड़ी कोई देशभक्ति नहीं

less than 1 minute read
Google source verification
Priyanka Gandhi. Gujarat

चुनाव में फिजूल के मुद्दे नहीं उठने चाहिए: प्रियंका


अहमदाबाद. कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा कि चुनाव में फिजुल के मुद्दे नहीं उठने चाहिए, जो मुद्दे उठने चाहिए उसमें सबसे अहम क्या है? इनमें अहम मुद्दे हैं- नौजवानों को रोजगार, महिलाओं की सुरक्षा और किसानों की भलाई।
मंगलवार को गांधीनगर के पास अडालज में कांग्रेस की जनसभा को संबोधित करते हुए प्रियंका ने कहा कि
लोगों को यह काफी गहराई से सोचना पड़ेगा कि यह चुनाव क्या है। इसमें आप क्या चुनने जा रहे हैं। इसमें लोग अपना भविष्य चुनने जा रहे हैं।
पूर्वी उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका ने चुनावी सभा के अंदाज में कहा कि आने वाले दो महीनों में आपके सामने तमाम मुद्दे उछाले जाएंगे। लोगों की जागरूकता ही देश को बनाएगी, यह लोगों की जिम्मेदारी है। लोगों की देशभक्ति इसी में प्रगट होनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि लोगों के लिए सबसे अहम क्या है, लोग आगे कैसे बढ़ेंगे? नौजवानों को रोजगार कैसे मिलेगा, महिलाएं कैसे सुरक्षित रहेंगी और किसानों के लिए क्या किया जाएगा। यही चुनावी मुद्दे हैं और लोगों की जागरूकता ही लोगों को आगे ला सकती है। इसलिए वे कहना चाहती हैं कि इस बार सोच समझकर निर्णय लें।