18 जनवरी 2026,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कुख्यात आरोपी निखिल दोंगा कल तक रिमांड पर

कुल 4 आरोपी

less than 1 minute read
Google source verification
कुख्यात आरोपी निखिल दोंगा कल तक रिमांड पर

कुख्यात आरोपी निखिल दोंगा कल तक रिमांड पर

गांधीधाम. राजकोट जिले के गोंडल निवासी कुख्यात आरोपी निखिल दोंगा सहित चार आरोपियों को भुज के न्यायालय ने आगामी 12 अप्रेल की शाम 4 बजे तक के लिए और रिमांड पर भेजने का आदेश दिया है।
सूत्रों के अनुसार भुज पुलिस की टीम ने आरोपी निखिल दोंगा और उसके साथियों सागर कयारा, श्यामल दोंगा, रेनिश उर्फ लालजी मालविया, भरत रामाणी व आकाश आर्य सहित गिरफ्तार किए गए कुल 10 आरोपियों को रिमांड अवधि पूरी होने पर भुज के न्यायालय में पेशकर 7 दिन का और रिमांड मांगा। न्यायालय ने निखिल दोंगा, भरत रामाणी, आकाश आर्य व भुज के जी.के. जनरल अस्पताल के ड्यूटी प्रबंधक विजय सांघाणी को आगामी 12 अप्रेल की शाम 4 बजे तक के लिए और रिमांड पर भेजने का आदेश दिया। शेष आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भुज के पालारा जेल में भेजने का आदेश दिया है।
इनके अलावा इस प्रकरण में पूर्व में उप निरीक्षक आर.बी. गागल, कांस्टेबल राजेश राठोड को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में मिली जानकारी के आधार पर उप निरीक्षक एन.के. भरवाड व सहायक उप निरीक्षक अली मोहम्मद ओसमाण लंघा को गिरफ्तार किया गया था। चारों पुलिसकर्मियों को रिमांड के दौरान जांच के बाद न्यायालय के आदेश पर जेल भेजा जा चुका है। अब तक कुल 14 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, उनमें से 10 को जेल भेजा गया है।
गौरतलब है कि आरोपी निखिल को भुज की पालारा जेल से जी.के. जनरल अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। वहां से वह साथियों की मदद से फरार हो गया था। उसे कच्छ व राजकोट की पुलिस टीमों ने तीन साथियों के साथ उत्तराखंड के नैनीताल से और बाद में अन्य साथियों को भी पकड़ा था।