22 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बेटी बोली मम्मी को आते हैं फोन…जानें फिर क्या हुआ?

एनआरआई पति ने पत्नी के प्रेमी पर किया जानलेवा हमला, प्रेमी ने भी पति पर किया चाकू से वार

2 min read
Google source verification
crime

बेटी बोली मम्मी को आते हैं फोन...जानें फिर क्या हुआ?

अहमदाबाद. विवाह के बाद भी कॉलेज के समय के मित्र से दोस्ती रखना एक विवाहिता को महंगा पढ़ गया। विवाह के 12 साल बाद भी विवाहिता और उसके पूर्व प्रेमी के एक दूसरे से बातचीत करते थे और मिलते भी थे। कुछ समय पहले ही नाइजीरिया से विवाहिता अहमदाबाद आई।
यहां आने के दौरान एनआरआई पति को बेटी से पता चला कि मम्मी को फोन आते हैं। वह बात करती है। इस बात से नाराज पति ने विवाहिता के प्रेमी पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। वहीं प्रेमी ने भी पति पर चाकू से वार किया। दोनों ही की ओर से एक ही चाकू का उपयोग परस्पर पर हमला करने में किया गया है और दोनों ही ने एक दूसरे पर चाकू साथ में लाकर पहले हमला करने का आरोप लगाया है। वटवा पुलिस ने दोनों ही लोगों की शिकायत लेकर जांच शुरू की है।
बोपल इलाके में रहने वाले परेश पटेल (३८) का विवाह 12 साल पहले घोडासर में रहने वाली डिंपल के साथ हुआ। डिंपल से परेश को पता चला था कि उसकी वासणा में रहने वाले संजय पटेल के साथ मित्रता थी। उसके बाद यह दंपत्ति नाइजीरिया चला गया और वही रहने लगा। जुलाई २०१८ में डिंपल उसकी दो पुत्रियों के साथ अहमदाबाद आई। इस दौरान उसके पति परेश को उसकी बेटी से पता चला कि डिंपल संजय के साथ बातचीत करती है। इस पर परेश भी अहमदाबाद आ गया। उसने डिंपल और संजय को समझाया।
आरोप है कि १९ सितंबर को संजय ने परेश को फोन कर मिलने की बात कही। परेश ने उसे घोडासर स्थित ससुराल बुलाया। वहां दोनों के बीच कहासुनी हुई। जिसके बाद वह चला गया। आरोप है कि कुछ देर के बाद संजय ने परेश को उसकी ससुराल वाले अपार्टमेंट की पार्किंग में बुलाया और चाकू से हमला कर दिया।
उधर, संजय का आरोप है कि जी.बी.शाह कॉलेज में पढ़ाई के दौरान उसकी और डिंपल की मित्रता हुई थी। जो दोनों ही लोगों के विवाह हो जाने के बाद भी जारी है। दोनों ही फोन पर संपर्क में रहते है। वह जब भी नाइजीरिया से आती है तो मिलते भी हैं। संजय का दावा है कि यह बात डिंपल के परिजन और यहां तक कि परेश भी जानता है, लेकिन उसे पता चला कि परेश दोनों के रिश्तों को गलत नजर से देखता है। जिसके चलते संजय का दावा है कि वह परेश को समझाने के लिए गया था, लेकिन बातचीत के दौरान परेश ने आवेश में आकर उस पर हमला कर दिया।