2 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सामान्य तकरार में कुदाल के हमले में वृद्ध की मौत

-पहले भी कई बार हो चुकी थी भिड़ंत
2 min read
Google source verification
Murder

सामान्य तकरार में कुदाल के हमले में वृद्ध की मौत


आणंद. बोरसद तहसील के वालवोड गांव में सामान्य तकरार में हुई लड़ाई में कुदाल की वार से वृद्ध की मौत हो गई।
पुलिस के अनुसार वालवोड गांव के महादेव फळिया में रहने वाले भईलाल ठाकोर खेत में मजदूरी कर परिवार का गुजारा चलाते हैं। बुधवार सवेरे भईलाल वालवोड के ऊंडा दरवाजा क्षेत्र के वाघरीवास में रहने वाले एक व्यक्ति को पैसा वापस करने के लिए गए थे। तभी गांव के ही प्रवीणभाई सोलंकी अपना टेंपो लेकर वहां पहुंच गए और भईलाल से दारू पिलाने को कहा। मना करने पर पहले से ही भईलाल से रंजिश रखने वाले प्रवीण ने कुदाल से हमला कर दिया। जानकारी पर भईलाल के भाई धूणाभाई तथा वाघरी के टेकरा क्षेत्र में रहने वाले लोग मौके पर पहुंच गए। खून से लतपथ भईलाल को सिस्वा सरकारी अस्पताल में ले जाया गया। उन्हें आणंद के एक निजी अस्पताल में दाखिल कराने का प्रयास किया, लेकिन पैसा नहीं होने पर अस्पताल प्रशासन नें उन्हें दाखिल करने से मना कर दिया।दूसरी ओर,भईलाल के सम्बन्धी रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए भादरण थाने पहुंच गए। पुलिस ने शिकायत दर्ज करने के बदले शिकायतकर्ताओं की ही पिटाई कर दी। इस बीच भईलाल की मौत हो गई। सूत्रोंं का कहना है कि इस बात को लेकर पहले भी कई बार भिड़ंत हो चुकी थी। लेकिन इस तरह की घटना हो सकती है इसकी किसी को आशंका नही थी।

बताया जा रहा है कि दस दिन पूर्व भाथीजी के मंदिर पास बस स्टैंड क्षेत्र से प्रवीणभाई सोलंकी अपने टेंपों में गांव के ठाकोर समाज की एक महिला को बिठाकर ला रहा था और रास्ते में उससे छेडख़ानी करने लगा। इस दौरान महिला टेंपो से गिर गई। इस बात को लेकर ठाकोर और सोलंकी गुट के बीच लड़ाई भी हुई थी। उस समय प्रवीण ने खुलेआम थमकी दी थी कि अब गांव से ठाकोर समाज के कुछ लोगों को भगाना पड़ेगा।