
Petition for cigarette tobacco advertisements hoardings
अहमदाबाद।सिगरेट व तंबाकू के विभिन्न उत्पादों के विज्ञापन वाले होर्डिंग्स व बोर्ड लगाने के मुद्दे पर गुजरात उच्च न्यायालय में याचिका दायर की गई है। मुख्य न्यायाधीश आर. सुभाष रेड्डी व न्यायाधीश वी. एम. पंचोली की खंडपीठ ने इस जनहित याचिका पर सुनवाई के बाद वडोदरा महानगरपालिका (वीएमसी) व राज्य सरकार, पुलिस आयुक्त, कलक्टर, सहित अन्य प्रतिवादियों को नोटिस जारी किया है।
वडोदरा स्थित फेथ फाउंडेशन की ओर से दायर याचिका में कहा गया कि वडोदरा में सिगरेट व तंबाकू के विभिन्न उत्पादों को लेकर विज्ञापन होर्डिंग्स व बोर्ड नियत किए गए आकार से बड़े हैं। मनाही के बावजूद इस पर रोशनी की जाती है और फोटो लगाए जाते हैं। इस तरह सिगरेट व अन्य तंबाकू उत्पादों से जुड़े विज्ञापन तथा इन उत्पादों की बिक्री, उत्पादन, वितरण व आपूर्ति से जुड़े कानून व राज्य सरकार की अधिसूचना का उल्लंघन किया जा रहा है।
इस प्रकार के होर्डिंग्स व बोर्ड जिन दुकानों पर लगे हैं, वैसे दुकान ही तंबाकू से बने उत्पादों की बिक्री करते हैं। इस संबंध में वडोदरा महानगरपालिका की ओर से कोई उचित कदम नहीं लिया जाता है। तंबाकू की उत्पाद से होने वाले खतरों को लेकर युवाओं में जागृति फैलाई जानी चाहिए, लेकिन इसके बदले इस प्रकार के होर्डिंग्स व बोर्ड से तंबाकू के उत्पाद के उपयोग की बात फैलती है। इस मामले की अगली सुनवाई 14 अक्टूबर को रखी गई है।
तीसरी मंजिल से गिरी 3 साल की मासूम की मौत
वस्त्राल में अबजीबापा अपार्टमेंट में तीसरी मंजिल से नीचे गिरने पर जख्मी ३ साल की बच्ची की मौत हो गई। खेलते हुए वह खिडक़ी से नीचे गिर गई थी। रामोल पुलिस के अनुसार यह घटना दो सितंबर दोपहर को चिराग साधू की पुत्री आर्या (3) घर की खिडक़ी से खेलते समय नीचे गिर गई थी। सिर व कान में गंभीर चोट लगने से उपचार के दौरान मंगलवार सुबह उसने सिविल अस्पताल में दम तोड़ दिया। वैसे कुछ महीनों पूर्व चांदखेडा थाना इलाके में भी खिडक़ी से नीचे गिरने से एक बालक की मौत हो गई थी।
Published on:
06 Sept 2017 10:54 pm
बड़ी खबरें
View Allअहमदाबाद
गुजरात
ट्रेंडिंग
