
दांडी कूच दिवस के मौके पर पीएम मोदी ने गांधी आश्रम पुनर्विकास योजना का शुभारंभ किया
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज 12 मार्च को दांडी कूच दिवस पर अहमदाबाद के साबरमती आश्रम में आयोजित ‘आश्रम भूमि वंदना’ कार्यक्रम के अंतर्गत ‘महात्मा गांधी साबरमती आश्रम पुनर्निर्माण प्रोजेक्ट’ का शुभारंभ किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज गुजरात दौरे पर सुबह करीब 9 बजे अहमदाबाद एयरपोर्ट पहुंचे थे।
इस संक्षिप्त गुजरात दौरे में मोदी दांडी कूच दिवस के मौके पर साबरमती आश्रम पहुंचे।
यहां पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के साबरमती आश्रम में 'आश्रम भूमि वंदना' कार्यक्रम में शामिल हुए। पीएम मोदी ने आश्रम भूमि वंदन कार्यक्रम के बाद अभय घाट पर एक सभा को भी संबोधित किया। अहमदाबाद का साबरमती आश्रम स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान गांधी जी के साथ देश और दुनिया भर के नेताओं की गतिविधियों का बड़ा केंद्र रहा है। 1200 करोड़ की लागत से इस आश्रम का कायाकल्प होगा।
आश्रम भूमि वंदना कार्यक्रम की शुरुआत वैष्णव वजन भजन से हुई। इस कार्यक्रम में गुजरात विद्यापीठ के छात्रों ने भी हिस्सा लिया. यह परियोजना विद्यापीठ द्वारा दान की गई है। विद्यार्थी 11 अलग-अलग समूहों में पैदल चलकर आश्रम पहुंचे।
1200 करोड़ में बनेगा स्मारक
महात्मा गांधी साबरमती आश्रम पुनर्निर्माण प्रोजेक्ट पर कुल 1200 करोड़ रुपए खर्च किए जाऐंगे। 55 एकड़ में फैली इस परियोजना का उद्देश्य साबरमती आश्रम और उसके आसपास की संरचनाओं का विकास करके उनकी पहचान को पुनर्स्थापित करना और पर्यटकों को आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना है।
महात्मा गांधी जी को समर्पित एक विश्व स्तरीय स्मारक बनाना है। यह स्मारक भावी पीढ़ियों के लिए एक प्रेरणा के रूप में काम करेगा और गांधी जी के विचारों का प्रभाव बढ़ाएगा।
यह प्रोजेक्ट पूज्य बापू के दर्शन और विचारों को अभिव्यक्त करने वाले साबरमती आश्रम को एक नए रूप में दुनिया के समक्ष प्रस्तुत करेगा। मगर यह करते समय इस बात का विशेष ध्यान रखा जाएगा कि आश्रम का ‘आवरण’ तो नया हो, लेकिन उसकी ‘आत्मा’ वही रहे।
प्रोजेक्ट में क्या-क्या होगा?
इस प्रोजेक्ट के अंतर्गत मुख्य आश्रम की सादगी और प्रामाणिक स्थापत्य कला को बनाए रखते हुए 20 पुराने भवनों का संरक्षण, 13 भवनों का जीर्णोद्धार और 3 भवनों का पुनर्विकास शामिल है। इसका उद्देश्य साबरमती आश्रम आने वाले लोगों के लिए शुद्ध-स्वच्छ, शांत और हरे-भरे वातावरण का निर्माण करना है।
मास्टर प्लान का अवलोकन
पीएम मोदी ने गांधी आश्रम पहुंच योजना के मास्टर प्लान का अवलोकन किया। रिमोट माध्यम से साबरमती गांधी आश्रम पुनर्विकास परियोजना के मास्टर प्लान का शुभारंभ किया।
गांधी आश्रम 5 एकड़ भूमि में फैला हुआ है। मास्टर प्लान के मुताबिक अब इसे 55 एकड़ जमीन में दोबारा विकसित किया जाएगा। गांधी आश्रम का कुल क्षेत्रफल 322 एकड़ है।
अभय घाट पर सभा का आयोजन
मास्टर प्लान अवलोकन के बाद अभय घाट पर जनसभा आयोजित की गई। जिसमें आधुनिक और पुराने दोनों प्रकार के कुल 28 चरखों का संचालन महिलाओं द्वारा किया गया। साबरमती गांधी आश्रम के अभय घाट मैदान में नियोजित सार्वजनिक बैठक में भाग लेने के लिए विधायक, नगरसेवक सहित लोग पहुंचे।
पूज्य बापू का गांधी आश्रम ऊर्जा का केंद्र रहा है: पीएम मोदी
साबरमती आश्रम ने आज भी बापू के मूल्यों को जीवित रखा है। पूज्य बापू का गांधी आश्रम ऊर्जा का केंद्र रहा है। अफ़्रीका से आने के बाद उन्होंने सबसे पहले कोचरब आश्रम का निर्माण कराया। कोचरब आश्रम में रहने के बाद वे साबरमती गांधी आश्रम आए।
मैं बापू के चरणों में सिर झुकाकर प्रणाम करता हूं। बापू की दांडी यात्रा स्वतंत्रता आंदोलन ऐतिहासिक बन गई।
Published on:
12 Mar 2024 06:13 pm
बड़ी खबरें
View Allअहमदाबाद
गुजरात
ट्रेंडिंग
