18 जुलाई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पोरबंदर को 12 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात

less than 1 minute read
Google source verification

केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया की मौजूदगी, सेवा सेतु कार्यक्रम

जामनगर. पोरबंदर में केंद्रीय श्रम व रोजगार मंत्री सह स्थानीय सांसद डॉ. मनसुख मांडविया की अध्यक्षता में शहर स्तरीय सेवा सेतु कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पोरबंदर मनपा के 11.96 करोड़ रुपए के 16 विकास कार्यों का ई-शिलान्यास किया गया।
कार्यक्रम में चिकित्सा शिविर का भी शुभारंभ किया गया। केंद्रीय मंत्री मांडविया ने कहा कि सेवा सेतु कार्यक्रम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार का सामान्य और मध्यम वर्ग के लिए विकास का संकल्प है। इस कार्यक्रम के जरिए लोगों को एक ही जगह से राशन कार्ड, आधार कार्ड समेत अन्य सेवाएं मिलती हैं। पोरबंदर विधायक अर्जुन मोढवाडिया ने जिले के पर्यटन विकास के बारे में बात की। उन्होंने सभी से पोरबंदर को गुजरात का सर्वश्रेष्ठ शहर बनाने के लिए सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाने की अपील की।
कार्यक्रम में विभिन्न योजनाओं के लिए सहायता पैकेज और किट वितरित किए गए। धर्मार्थ सामाजिक संगठनों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद रामभाई मोकरिया सहित कई नेता मौजूद थे।