22 दिसंबर 2025,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पोरबंदर : रामदेवपीर महोत्सव में मंडप ढहने से भगदड़ में एक की मौत, 16 घायल

चौपाटी मेला ग्राउंड पर 50 फीट ऊंचा मंडप ढहा, घटना के बाद मंडप का दोबारा निर्माण कर अनुष्ठान किया पूरा जामनगर. राजकोट. पोरबंदर के चौपाटी मेला ग्राउंड पर रामदेवपीर मंडप महोत्सव में बुधवार सुबह हादसा हो गया। मंडप बनाने के काम के दौरान 50 फीट ऊंचा मंडप अचानक ढह गया। इस दौरान भगदड़ मचने से […]

less than 1 minute read
Google source verification

चौपाटी मेला ग्राउंड पर 50 फीट ऊंचा मंडप ढहा, घटना के बाद मंडप का दोबारा निर्माण कर अनुष्ठान किया पूरा

जामनगर. राजकोट. पोरबंदर के चौपाटी मेला ग्राउंड पर रामदेवपीर मंडप महोत्सव में बुधवार सुबह हादसा हो गया। मंडप बनाने के काम के दौरान 50 फीट ऊंचा मंडप अचानक ढह गया। इस दौरान भगदड़ मचने से एक व्यक्ति की मौत हो गई और 16 लोग घायल हो गए। घटना के बाद मंडप का दोबारा निर्माण कर अनुष्ठान पूरा किया गया।
जानकारी के अनुसार, पोरबंदर के चौपाटी मेला ग्राउंड पर रामदेवपीर मंडप महोत्सव का आयोजन किया गया। मंगलवार रात को यहां बड़ी संख्या में लोग जुटे थे। बुधवार सुबह मंडप बनाया जाना था। बुधवार सुबह मंडप बनाते समय मंडप अचानक ढह गया। इस कारण भगदड़ मच गई।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को वहां से हटाया। इस हादसे में एक बुजुर्ग वनराज गोरानिया की सिर में चोट लगने से मौत हो गई। वे सरकारी अस्पताल में सुरक्षा गार्ड के तौर पर काम करते थे। बुधवार सुबह वे अपनी ड्यूटी के बाद मंडप देखने गए थे। इस दौरान सिर में चोट लगने से उनकी मौत हो गई।
हादसे में 16 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। जहां हादसा हुआ, वहां के लोगों की रामदेवपीर में अटूट आस्था है। चौपाटी पर समय-समय पर मंडप महोत्सव का आयोजन किया जाता है। विधायक अर्जुन मोढवाडिया, पूर्व जलापूर्ति मंत्री बाबू बोखीरिया, पोरबंदर जिला भाजपा अध्यक्ष डॉ. चेतना तिवारी सहित अन्य नेताओं ने अस्पताल में उपचाराधीन लोगों से से मुलाकात की। उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली तथा अस्पताल स्टाफ से उनके उपचार पर चर्चा कर आवश्यक उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।