14 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Ahmedabad: थम नहीं रहा रोड़ पर गड्ढे पड़ने का सिलसिला: कालूपुर, जगतपुर में भी बैठी सड़क

potholes on the road of Kalupur and Jagatpur in Ahmedabad

less than 1 minute read
Google source verification
Ahmedabad: थम नहीं रहा रोड़ पर गड्ढे पड़ने का सिलसिला: कालूपुर, जगतपुर में भी बैठी सड़क

Ahmedabad: थम नहीं रहा रोड़ पर गड्ढे पड़ने का सिलसिला: कालूपुर, जगतपुर में भी बैठी सड़क

Ahmedabad. शहर में सड़कों पर गड्ढे पड़ने और जमीन धंसने की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं।मानसून ने दस्तक दे दी है। इस बीच शहर के जगतपुर इलाके में सड़क पर गड्ढा पड़ने की घटना सामने आई है। 12 दिन पहले ही केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने जगतपुर ब्रिज का लोकार्पण किया है। इस ब्रिज के गोदरेज गार्डन सिटी की ओर वाले सर्कल पर ही गड्ढा पड़ गया। ब्रिज के लोकार्पण के मद्देनजर इस सर्कल की सड़क को दुरस्त भी किया गया था, बावजूद भी बारिश के बीच यहां सड़क बैठ गई। यहां करीब छह फीट लंबा और तीन फीट चौड़ा तथा तीन से चार फीट गहरा गड्ढा पड़ गया। इसे मनपा की टीम ने इसके आसपास बोर्ड लगा दिए हैं। उधर दूसरी ओर शहर के कालूपुर रेलवे स्टेशन से कालूपुर सर्कल मार्ग पर भी विशाल गड्ढा पड़ गया। यहां जमीन के बैठ जाने के चलते इसे कॉर्डन किया गया है। यह काफी व्यस्त रोड है। इस गड्ढे के चलते यहां सुबह-शाम के समय ट्रैफिक जाम की स्थिति बन रही है।