18 मई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Corona: अहमदाबाद सिविल में 1200 बेड की तैयारी, एसवीपी अस्पताल में भी विशेष वार्ड

-सभी अर्बन हेल्थ सेंटरों पर किया जाएगा टीकाकरण

2 min read
Google source verification
Corona: अहमदाबाद सिविल में 1200 बेड की तैयारी, एसवीपी अस्पताल में भी विशेष वार्ड

Corona: अहमदाबाद सिविल में 1200 बेड की तैयारी, एसवीपी अस्पताल में भी विशेष वार्ड

अहमदाबाद. कोरोना Corona की संभावित लहर के खतरे से निपटने के लिए अहमदाबाद शहर में भी तैयारी की जा रही है। राज्य सरकार की ओर से जहां शहर के असारवा इलाके में स्थित एशिया के सबसे बड़े हॉस्पिटल सिविल अस्पताल Civil hospital में 1200 बेड सुनिश्चित किए जा रहे हैं। वहीं अहमदाबाद महानगरपालिका संचालित सरदार वल्लभभाई पटेल (एसवीपी) SVP हॉस्पिटल मेें भी कोरोना के लिए विशेष वार्ड बनाया गया है।
सिविल अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राकेश जोशी ने कहा कि अस्पताल में फिलहाल कोरोना के लिए 16 बेड तैयार किए हैं लेकिन इसके बाद यदि एक साथ 80 मरीज भी आएंगे तो उनके लिए तत्काल व्यवस्था कर दी जाएगी। अस्पताल में पूर्व की तरह ऑक्सीजन आपूर्ति सुविधा वाले 1200 बेड कोरोना के लिए फिर से तैयार किए जा रहे हैं। दवाई और अन्य संशाधन भी पूरी तरह से परखे जा रहे हैं।
एसवीपी अस्पताल की तैयारियों को लेकर मनपा के स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. भाविन सोलंकी ने कहा कि अस्पताल में 50 बेड से कार्य शुरू कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि महानगरपालिका संचालित अन्य अस्पताल और अर्बन हेल्थ सेंटरों में भी तैयारियां शुरू कर दी गईं हैं।
कोरोना की इस लहर के खतरे से निपटने के लिए टीकाकरण ही सबसे महत्वपूर्ण विकल्प है। उसे देखते हुए फिर से सभी अर्बन हेल्थ सेंटरों पर सुबह नौ बजे से टीकाकरण शुरू कर दिया जाएगा। अहमदाबाद में केवल 18 फीसदी लोगों ने कोरोना का प्रिकॉशन डोज लिया है। यह डोज लोगों को मुफ्त में दिया जा रहा है। जिसे लोगों को जल्द से जल्द इस डोज को लेने की सलाह दी जा रही है। लोगों से अपील की जा रही है कि वे घबराएं नहीं। सतर्कता बरतें।

भावनगर में पिता के बाद दो वर्ष की पुत्री भी संक्रमित

राजकोट. चीन से भावनगर लौटे एक परिवार के दो सदस्यों को कोरोना की पुष्टि हुई है। पिता की रिपोर्ट गुरुवार को पॉजिटिव आई थी। इसके बाद शुक्रवार को उसकी दो वर्ष की पुत्री भी कोरोना संक्रमित पाई गई है। पिता पुत्री के जांच के नमूनों को जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए गांधीनगर भेजा गया है। इन दिनों चीन समेत कई देशों में कोरोना के सब वैरिएंट एफ .7 का संक्रमण ज्यादा है, जिसे आम वैरिएंट से ज्यादा खतरनाक माना जा रहा है। इस परिवार के साथ संपर्क में आए लोगों की भी पहचान की जा रही है। साथ ही भावनगर जिला और शहर में कोरोना के टेस्ट बढा दिए गए हैं।