22 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अहमदाबाद

गुजरात विधानसभा में डिजिटल युग का आगाज

गुजरात विधानसभा में डिजिटल क्रांति राष्ट्रपति मुर्मू ने किया ई-विधानसभा का आधुनिक आरंभ

Google source verification

अहमदाबाद. गुजरात विधानसभा का मानसून सत्र आज से शुरू हो रहा है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ई-विधानसभा का शुभारंभ किय़ा। उन्होंने सभा और सदन में मौजूद विधायकों को संबोधित किय़ा और राजभवन से ई-विधान एप्लिकेशन-एनईवीए लॉन्च करा। य़ह चार दिवसीय सत्र होगा व इसमें सरकार 9 बिल लाएगी,हर दिन 1 घंटे का क्विज होगा।


राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के सदन में संबोधन के दौरान विधायकों के अलावा कई मशहूर लोग सदन में मौजूद रहें। एप्लीकेशन लॉन्च होने के बाद अब सदन की कार्यवाही पूरी तरह से पेपरलेस हो जाएगी। इसके लिए सदन की सभी सीटों पर टैबलेट भी लगाए गए हैं। अब सदन में विधायक कागज-कलम से नहीं बल्कि टैबलेट से सवाल पूछकर अपने क्षेत्र के मुद्दे उठाएंगे। टैबलेट में सभी स्थानों की पूरी जानकारी दर्ज होगी।

राष्ट्रपति मुर्मू ने गुजरात विधानसभा को संबोधित करते हुए कहा कि ‘गुजरात की पवित्र भूमि पर आना मेरे लिए गर्व की बात है’।


(एनईवीए) डिजिटल हाउस प्रोजेक्ट के लॉन्च पर, गुजरात के सीएम भूपेन्द्र पटेल ने कहा, पीएम का डिजिटल इंडिया और पेपरलेस सरकार का दृष्टिकोण आज एक वास्तविकता बन गया है। पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व नेता बनने की राह पर है। वन नेशन वन एप्लिकेशन विचार से प्रेरित होकर, राष्ट्रीय ई-विधान सभा ऐप (NeVA) आज लॉन्च किया है।


अपने संबोधन में विधानसभा अध्यक्ष शंकर भाई चौधरी ने भी अपने विचार रखते हुए कहा कि ‘यह हमारे लिए गौरव का क्षण है। अब हम फिजिकल से डिजिटल की ओर आ गए हैं। सदन के कामकाज में तेजी और पारदर्शिता आएगी। हर साल 25 टन कागज की बचत होगी’।


विधान सभा को डिजिटल स्वरूप दिया गया
विधानसभा को कागज रहित बनाने के लिए इसका डिजिटलीकरण किया गया है। इसके लिए बीजेपी, कांग्रेस और आप के विधायकों को सदन में टैबलेट चलाने की ट्रेनिंग भी दी गई है। विधान सभा का मानसून सत्र राष्ट्रीय ई-विधान एप्लिकेशन का उपयोग करके आयोजित किया गय़ा है। प्रदेश के सभी विधायक टैबलेट की मदद से तकनीक आधारित पूरा कामकाज संभालेंगे।