5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

महिला कल्याण संगठन की अध्यक्ष झा का सम्मान

अहमदाबाद मंडल

less than 1 minute read
Google source verification
DRM-ADI

महिला कल्याण संगठन की अध्यक्ष झा का सम्मान

अहमदाबाद. अहमदाबाद मंडल में नवनियुक्त मंडल रेल प्रबंधक दीपक कुमार झा की पत्नी प्रीति झा का पश्चिम रेलवे महिला कल्याण संगठन की ओर से एक समारोह मेंं संगठन की पदाधिकारियों ने सम्मान किया। यह संगठन अहमदाबाद मंडल में महिला कर्मचारियों के हितोंं की रक्षा तथा उनकी कार्य की परिस्थितियों में सुधार के लिए कार्य करता है। झा का परिचय संगठन के सदस्यों से कराया।
स्वागत समारोह में अपर मंडल रेल प्रबंधक की पत्नी व संगठन की पदाधिकारी चेना मीणा, सचिव उमा मित्तल, माया जांसारी, पद्मा जैन तथा पारुल चौधरी शामिल रहे। वेस्टर्न रेलवे एम्प्लॉइज यूनियन-अहमदाबाद, की ओर से प्रचार-प्रसार प्रभारी संजय सूर्यबली ने यूनियन की तरफ से डीआरएम और उनकी पत्नी का स्वागत किया। इस मौके पर मीनाक्षी सोनी, रूपा निगम, वीणा गुप्ता, कल्पना कुमार, सपना तिवारी, सिमरन, अलका तथा अक्षता उपस्थित रहीं।

यह संगठन अहमदाबाद मंडल में महिला कर्मचारियों के हितोंं की रक्षा तथा उनकी कार्य की परिस्थितियों में सुधार के लिए कार्य करता है।