1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अहमदाबाद को झुग्गी मुक्त शहर बनाने का वादा

भाजपा ने घोषित किया अहमदाबाद मनपा का संकल्प पत्र, हर वार्ड में जिम्नेशियम, जोन में टेनिस कोर्ट, गार्डन में योग सेंटर लॉ गार्डन की तर्ज पर विभिन्न क्षेत्रों में फूड-हैपी स्ट्रीट एएमटीएस में एसी बसें, हैरिटेज मकानों को टैक्स में छूट फुट ओवर ब्रिज, स्मार्ट सिग्नल, साइकिल ट्रेक का वादा

3 min read
Google source verification
अहमदाबाद को झुग्गी मुक्त शहर बनाने का वादा

अहमदाबाद को झुग्गी मुक्त शहर बनाने का वादा

अहमदाबाद. भारतीय जनता पार्टी ने मंगलवार को अहमदाबाद महानगर पालिका चुनाव के लिए अपना चुनावी घोषणा पत्र (संकल्प-पत्र) जारी किया। भाजपा ने अहमदाबाद को झुग्गी मुक्त (जीरो स्लम) शहर बनाने का वादा किया है। अभी शहर में 22 फीसदी लोग झुग्गियों में रहते हैं। जहां झुग्गियां हैं वहा पक्के मकान बनाने, शहर की चालियों के विकास का एक्शन प्लान बनाने, आर्थिक रूप से कमजोर (ईडब्ल्यूएस) मकानों की मरम्मत की योजना बनाने का वादा किया है।
शहर भाजपा अध्यक्ष जगदीश विश्वकर्मा व स्थानीय स्वराज चुनाव के प्रभारी आई के जाडेजा ने संकल्प पत्र जारी करते हुए अहमदाबाद शहर के प्रत्येक वार्ड (48 वार्ड) में जिम्नेशियम बनाने, प्रत्येक जोन में टेनिस कोर्ट बनाने का वादा किया है। लॉ गार्डन की तर्ज पर शहर के विभिन्न क्षेत्रों में स्थित परंपरागत खान-पान की जगहों पर फूड-हैप्पी स्ट्रीट बनाने का भी वादा किया है। एएमटीएस बसों में भी बीआरटीएस की तरह एसी बसें दौड़ाने, ट्रैफिक समस्या से शहर को मुक्त करने के लिए स्मार्ट ट्रैफिक सिग्नल लगाने, ट्रैफिक जंक्शन पर एयर प्यूरिफायर बनाने, शहर को रेलवे क्रॉॅसिंग मुक्त करने, फुट ओवर ब्रिज बनाने, साइकल ट्रैक बनाने सरीखे वादे किए हैं।
इतना ही नहीं, शहर को अतिक्रमण मुक्त करने, रास्ते फुटपाथ को खुला करने और मल्टीलेवल पार्किंग की संख्या बढ़ाने का भी वादा किया है। लोगों को घर के पास बेहतर चिकित्सा उपलब्ध कराने को लेकर 100 बेड की क्षमता वाली स्पेशलिटी हॉस्पिल बनाने, पूर्वी क्षेत्र में आधुनिक हॉस्पिटल बनाने, अर्बन हेल्थ सेंटरों में आयुर्वेद, हौम्योपैथी चिकित्सा सेवा से जुड़े सभी विभाग आयुष मंत्रालय की गाइडलाइन के तहत शुरू करने, एलजी अस्पताल को अद्यतन बनाने, नए पश्चिम जोन में नया अ्द्यतन हॉस्पिटल बनाने का वादा भी संकल्प पत्र में किया है। 76 किलोमीटर के सरदार पटेल रिंग रोड के दोनों ओर ड्रेनेज और स्ट्रार्म वॉटर पाइप लाइन बिछाने, रिंग रोड पर बस सेवा का सर्कुलर रूट शुरू करने, शहर की सोसायटियों में स्वैच्छिक वॉटर मीटर के लिए सब्सिडी देने को योजना बनाने का भीवादा किया है।
शहर को प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए बीआरटीएस, एएमटीएस में ज्यादा से ज्यादा इलैक्ट्रिक बसें दौड़ाने, विधवाओं को एएमटीएस में नि शुल्क यात्रा की सुविधा देने, मेट्रो स्टेशन से नए क्षेत्रों के लिए बसें शुरू करने का भी वादा किया है।

डे स्कूल शुरू करने का वादा
अहमदाबाद शहर में डे स्कूल शुरू करने, मनपा स्कूलों को स्मार्ट स्कूल बनाने, मनपा स्कूलों के विद्यार्थियों का नियमित स्वास्थ्य चेकअप करने तथा पूर्वी क्षेत्र में भी अंग्रेजी माध्यम की स्कूलें शुरू करने का वादा किया है। शहर को धूल रहित (डस्ट फ्री) बनाने के अभियान को गति देने, पूर्वी क्षेत्र में क्रिकेट कोचिंग सेंटर शुरू करने, सब्जी बेचने वाली महिलाओं को नि शुल्क ई-रिक्शा देने का वादा किया है। फायर सेफ्टी के साधन बढ़ाने तथा नए फायर स्टेशन शुरू करने, कम मकान वाली सोसायटी में शत प्रतिशत मनपा के खर्च से आरसीसी रास्ते करवाने, हेरिटेज मकानों को प्रोपर्टी टैक्स में राहत देने, सोसायटियों में कसरत के साधन, चिल्डे्रन प्ले एरिया की योजना की बात कही है। सोसायटियों से निकलने वाले कचरे से सोसायटी में ही खाद बनाने के लिए पीपीपी मॉडल के जरिए योजना का भी वादा
किया है।

शहर को 100 दिन का पानी देने वाली वीयर योजना
शहर में सभी क्षेत्रों में नल से जल, शत प्रतिशत क्षेत्रों में ड्रेनेज लाइन, बिछाने के साथ अहमदाबाद शहर के लोगों को 100 दिन तक पेयजल उपलब्ध हो सके उसके लिए 'अहमदाबाद वीयर’ बनाने की योजना का भी वादा किया है।
संकल्प पत्र जारी करने के अवसर पर पार्टी के प्रदेश कोषाध्यक्ष सुरेन्द्र पटेल, प्रदेश उपाध्यक्ष गोरधन झड़फिया, सहकोषाध्यक्ष धमेन्द्र शाह, स्थानीय चुनाव के प्रदेश प्रभारी डॉॅ किरीट सोलंकी, पूर्व महापौर बीजलबेन पटेल, कैबिनेट मंत्री कौशिक पटेल, गृह राज्य मंत्री प्रदीप सिंह जाडेजा, राज्यसभा सांसद नरहरि अमीन, पूव उपमहापौर दिनेश मकवाणा, मनपा की स्थायी समिति के पूर्व अध्यक्ष अमूल भट्ट, मनपा में पार्टी के पूर्व नेता अमित शाह, प्रदेश प्रवक्ता यमल व्यास, प्रदेश संयोजक यग्नेश दवे व अन्य उपस्थित थे।

Story Loader