
जामनगर में देह व्यापार का पर्दाफाश
जामनगर. शहर में खोडियार कॉलोनी क्षेत्र के समीप एक सोसायटी के मकान में एक महिला की ओर से संचालित देह व्यापार का पर्दाफाश करते हुए दो महिलाओं सहित चार जनों को गिरफ्तार किया गया है।
शहर में खोडियार कॉलोनी क्षेत्र के समीप एक सोसायटी में किराए के मकान में रहने वाली महिला की ओर से देह व्यापार करवाने की सूचना पुलिस को मुखबिर से मिली। सूचना के आधार पर सिटी-सी डिवीजन थाने की टीम ने एक डमी ग्राहक को विशेष रंग वाले 500 रुपए के दो नोट देकर देह व्यापार का संचालन करने वाली महिला के पास भेजा गया।
उस राशि के जरिए मकान में मौजूद एक युवती के साथ देह व्यापार का इंतजाम किया गया। उस समय सिटी-सी डिवीजन थाने की एक महिला उप निरीक्षक के साथ टीम मौके पर पहुंची। वहां मौजूद दो महिलाओं, मदद करने वाले देवभूमि द्वारका जिले के दो व्यक्तियों सहित चार जनों को गिरफ्तार किया गया। मौके से पुलिस की ओर से भेजे गए ग्राहक की ओर से दिए गए एक हजार रुपए, चार मोबाइल फोन जब्त किए गए। जामनगर व महाराष्ट्र की एक-एक महिला मिलने पर दोनों को गवाह के तौर पर रखा है।
Published on:
26 Aug 2021 12:18 am
बड़ी खबरें
View Allअहमदाबाद
गुजरात
ट्रेंडिंग
