
तीन ग्राहक को पकड़ा
वडोदरा. शहर में वाघोडिया रोड पर एक कॉम्प्लेक्स में छापा मारकर पुलिस टीम ने देह व्यापार का भंडाफोड़ किया है। मौके से तीन ग्राहकों व सात महिलाओं को पकड़ा है।
पीसीबी के निरीक्षक जे.जे. पटेल के अनुसार टीम ने वाघोडिया रोड पर एक कॉम्प्लेक्स में गुरुवार देर शाम को छापा मारा। वहां से 12 वर्ष की एक किशोरी सहित 7 महिलाओं को पकड़ा। प्रारंभिक जांच के अनुसार 12 वर्ष की किशोरी को उसके पिता ने एक महीने तक भरूच में पुत्री को रखकर देह व्यापार के धंधे में धकेला। उसके बाद वडोदरा की महिला के संपर्क में आने पर पुत्री को यहां भिजवाया।
किशोरी का पिता गिरफ्तार
उनके अनुसार जांच के दौरान वाट्सएप चेट से पुष्टि की गई। इसमें पिता की ओर से किशोरी को मैसेज भेजकर धंधे की कमाई की राशि मांगने का खुलासा हुआ। किशोरी का पिता महुवा का मूल निवासी है और फिलहाल सूरत मेंं मजदूरी करता है। पूर्व में वह अहमदाबाद में मजदूरी करता था। उसके विरुद्ध मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया है।
उनके अनुसार ग्राहकों को ऑनलाइन आकर्षित किया जाता है। देह व्यापार का लाभ उठाने के इच्छुक ग्राहकों का ऑनलाइन चयन किया जाता है। इस संबंध में गहन जांच शुरू की गई है। पुलिस ने मौके से तीन ग्राहकों को भी पकड़ा है। फिलहाल पकड़े गए सभी लोगों को पाणीगेट थाने में रखा है। इस संबंध में मामला दर्ज किया गया है।
Published on:
22 Oct 2021 10:57 pm
बड़ी खबरें
View Allअहमदाबाद
गुजरात
ट्रेंडिंग
