
Gujarat: विधानसभा चुनाव को लेकर राहुल-प्रियंका आएंगे गुजरात, कांग्रेस ने तैयार किया तीन महीने का प्लान
Rahul-Priyanka Gandhi will be in Gujarat, Congress has 3 month plan
गुजरात विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने कमर कसी है। पिछली बार कुछ ही सीटों से सत्ता हथियाने से रह गई कांग्रेस इस बार के चुनावों में कोई कसर नहीं छोडऩा चाह रही है।
पार्टी ने चुनाव को लेकर तीन महीने का प्लान तैयार किया है। इस प्लान के तहत कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और प्रियंका गांधी गुजरात का दौरा करेंगे।
डॉ रघु शर्मा ने बताया कि 7 सितम्बर से आरंभ होने वाली भारत जोड़ो यात्रा में कुछ दिनों का विराम होगा। राहुल भारत जोड़ो यात्रा में भी भाग लेंगे। यह यात्रा 12 राज्यों व दो केन्द्र शासित प्रदेशों से होकर गुजरेगी। इसे 150 दिनों में पूरा किया जाएगा। भारत जोड़ो यात्रा में विराम के दौरान राहुल गांधी गुजरात आएंगे। वे हर जोन में जाएंगे। उधर प्रियंका गांधी भी गुजरात का हर अंतराल पर दौरा करेंगी।
तीन महीने के प्लान के तहत कई तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस दौरान राहुल व प्रियंका गांधी के साथ-साथ राजस्थान व छत्तीसगढ़- के दो मुख्यमंत्री व अन्य वरिष्ठ नेताओं का भी दौरा होगा।
डॉ शर्मा के मुताबिक कांग्रेस के उम्मीदवारों की पहली सूची 15 सितम्बर के आस-पास जारी हो जाएगी। राज्य में दिसम्बर में विधानसभा चुनाव होने हैं। चुनाव आचार संहिता अक्टूबर के अंत तक जारी होने की संभावना है।
डॉ शर्मा ने भाजपा के डबल इंजन पर भी फिकरा कसते हुए कहा कि एक इंजन वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में निकल जाएगी और दूसरी इंजन वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव में निकल जाएगी।
उन्होंने इस बार के विधानसभा चुनाव में 125 से ज्यादा सीटें का दावा किया। गत विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को 77 सीटें प्राप्त हुई थी।
Published on:
03 Sept 2022 10:35 pm
बड़ी खबरें
View Allअहमदाबाद
गुजरात
ट्रेंडिंग
