
Vadodara division: रेलकर्मियों ने कबाड़ से बनाया फिटनेस पार्क
गांधीनगर/वडोदरा. वडोदरा के रेलकर्मियों (Railway employees) ने कबाड़ (waste) से फिटनेस पार्क ( fitness park) बनाया है। वडोदरा के मंडल रेल प्रबंधक देवेन्द्र कुमार ने रेलकर्मियों को इस कार्य की सराहना की।
भारत सरकार के फिट इंडिया मूवमेंट (fit india movement) के अंर्तगत अभी हाल में ही पश्चिम रेलवे के वडोदरा मंडल की इलेक्ट्रिक लोको शेड (electric loco shed) में स्क्रैप (scrape) से कर्मचारियों ने फिटनेस पार्क बनाया।
ये फिटनेस साधन बनाने में वरिष्ठ मंडल विद्युत अंभियंता (सीनियर डीईई-टीआरएस) हरिकेश मीना, हिमेश देसाई, उमेश अध्वर्यू, मनोजसिंह, संजय मार्कण्डेय, शांतिलाल, राकेश, विकास, हिरेन, विपुल, मुन्नाभाई, चेतन खलासी, पार्थी परमार शामिल थे। इस फिटनेस पार्क में एयर वॉकर, शोल्डर बिल्डर डबल और सिंगल, डबल बार, पुलअप्स, डम्बेल्स अलग-अलग वजन में, ट्विस्टर स्टैण्ड, अब्डोमिनल फिटनेस बेंच बनाए गए हैं। सोमवार को मंडल रेल प्रबंधक देवेन्द्र कुमार ने शाखा अधिकारियों की उपस्थिति में वर्चुअल मीटिंग के दौरान स्क्रैप सामग्री से निर्मित व्यायाम के विभिन्न उपकरणों से इलेक्ट्रिक लोको शेड के फिटनेस पार्क का उद्घाटन किया। मंडल के वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर (टीआरएस) हरीकेश मीना ने वीडियो के माध्यम से फिटनेस पार्क की विशेषता व उपयोगिता के बारे में भी बताया। कौरान महामारी के दौरान लोको शेड के कर्मचारियों की ओर से बनाए फिटनेस पार्क की मंडल रेल प्रबंधक सराहना की। उन्होंने स्टाफ के लिए दस हजार रुपये पुरस्कार देने की घोषणा की।
Published on:
23 Nov 2020 09:34 pm
बड़ी खबरें
View Allअहमदाबाद
गुजरात
ट्रेंडिंग
