13 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अमरेली : दो छात्राओं से स्कूल में दुष्कर्म, आरोपी शिक्षक गिरफ्तार

परिजनों ने रंगेहाथ पकड़ा राजकोट. अमरेली के एक स्कूल में दो छात्राओं से दुष्कर्म के आरोपी शिक्षक को अभिभावकों ने रंगेहाथ पकड़ लिया। पुलिस ने पोक्सो के तहत मामला दर्ज कर आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार किया।अमरेली के एक स्कूल में कक्षा 1 से 5 तक 17 विद्यार्थी पढ़ते हैं। प्रिंसिपल के अलावा एक शिक्षक महेंद्र […]

less than 1 minute read
Google source verification

परिजनों ने रंगेहाथ पकड़ा

राजकोट. अमरेली के एक स्कूल में दो छात्राओं से दुष्कर्म के आरोपी शिक्षक को अभिभावकों ने रंगेहाथ पकड़ लिया। पुलिस ने पोक्सो के तहत मामला दर्ज कर आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार किया।
अमरेली के एक स्कूल में कक्षा 1 से 5 तक 17 विद्यार्थी पढ़ते हैं। प्रिंसिपल के अलावा एक शिक्षक महेंद्र पटेल कार्यरत हैं। कक्षा 1 से 5 तक सभी विद्यार्थी एक साथ एक ही कक्षा में पढ़ते हैं। प्रिंसिपल छुट्टी पर गया, तब शिक्षक अकेला था। उसने एक-एक कर दो छात्राओं को कमरे में बुलाया। कमरा बंद कर दोनों छात्राओं से दुष्कर्म किया। इसके साथ ही इस बारे में किसी को नहीं बताने की धमकी दी।
पीडि़त छात्राओं ने इस संबंध में परिजनों को शिकायत की कि शिक्षक 8 दिन से उनके साथ दुष्कर्म कर रहा है। शिकायत मिलने पर गुरुवार को परिजन स्कूल पहुंचे। उस समय एक छात्रा से शिक्षक दुष्कर्म कर रहा था। परिजनों ने शिक्षक को रंगेहाथ पकड़ लिया। उस समय शिक्षक ने छात्रा को टेबल के नीचे छिपा लिया। इस संबंध में एक थाने में शिकायत दर्ज कराई गई कि 8 दिनों से दो छात्राओं से शिक्षक दुष्कर्म कर रहा था।
परिजनों ने आरोप लगाया कि शिक्षक स्कूल में शराब पीता है, दो दिन पहले एक छात्रा को शराब पिलाई गई, जिससे उसे उल्टी हो गई थी। वहीं दो दिन पहले एक छात्रा ने घर पर परिजनों को रोते हुए आपबीती सुनाई थी। पुलिस ने पोक्सो के तहत मामला दर्ज कर आरोपी शिक्षक महेंद्र पटेल को गिरफ्तार कर लिया।