4 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Real Estate Projects के registration में देश भर में Gujarat दूसरे स्थान पर

-Real Estate Projects, registration, Gujarat, RERA

less than 1 minute read
Google source verification
Real Estate Projects के registration में देश भर में Gujarat दूसरे स्थान पर

Real Estate Projects के registration में देश भर में Gujarat दूसरे स्थान पर

अहमदाबाद. गुजरात राज्य के रेरा प्राधिकरण के अध्यक्ष डॉ. अमरजीत सिंह ने कहा कि रियल एस्टेट प्रोजेक्ट के पंजीकरण में गुजरात दूसरे स्थान पर है। यह गुजरात के लिए गर्व की बात है। इस पंजीकरण मेंं महाराष्ट्र पहले स्थान पर है।
इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड एकान्उटेंट ऑफ इंडिया (आईसीएआई) की अहमदाबाद शाखा में गुजरेरा के तहत सीए के अवसर, उनकी भूमिकाओं व जिम्मेदारियों के विषय पर आयोजित सेमिनार में विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित सिंह ने बताया कि आज चार्टर्ड एकाउन्टेंट के क्षेत्र में काफी अवसर मिल रहा है। गुजरात के प्रत्येक जिले और तहसील में आज चार्टर्ड एकाउन्टेंट की डिमांड है। ऐसे में प्रत्येक सीए अपनी भूमिकाओं व जिम्मेदारी प्रामाणिक व निष्ठा से निभानी चाहिए।
रेरा के नियमों के बारे में जानकारी देते हुए सिंह ने कहा कि रेरा के प्रमाण के तहत प्रत्येक राज्य में अपनी एपेेलेट ट्र्रिब्यूनल बनाई है, जो ग्राहक और बिल्डर के बीच होने वाले विवाद का जल्द से समाधान लाएगा। रेरा का उद्देश्य देशभर के डवलपर्स सहित रियल एस्टेट एजेंट को शामिल करना है।
रेरा पंजीकरण के लिए पेश किए गए सभी तरह के निर्माण स्कीम में बिल्डरों व प्रमोटरों ने बिक्री के लिए अपार्टमेंट की संख्या, अपार्टमेंट के प्रकार, प्रत्येक यूनिट के कार्पेट एरिया प्लान में अनिवार्य रूप से दर्शाना पड़ेगा।