
Gujarat news: उमसभरी गर्मी ने किया परेशान
अहमदाबाद. प्रदेश के विविध भागों में एक बार फिर ताममान बढऩे लगा है। तापमानके साथ हवा में आद्र्रता की मात्रा बढऩे से उमसभरी गर्मी महसूस होने लगी है। राज्य में गुरुवार को सबसे अधिक ३६.८ डिग्री तापमान कच्छ के भुज शहर का रहा। अधिकांश शहरों में तापमान ३५ डिग्री से अधिक रहा।
अहमदाबाद शहर में गुरुवार सुबह दस बजे से दोपहर एक बजे से तेज धूप के बीच उमसभरी गर्मी महसूस हुई। हालांकि इसके बाद बादलों की आवाजाही से कुछ राहत मिली। अहमदाबाद शहर में अधिकतम तापमान ३४.९ डिग्री दर्ज किया गया। हवा में आद्र्रता की अधिक्तम मात्रा भी ७९ फीसदी तक रही। राज्य में सबसे अधिक तापमान भुज शहर में दर्ज किया गया। इसके अलावा गांधीनगर, डीसा, अमरेली, पोरबंदर, राजकोट, वेरावल, सुरेन्द्रनगर, केशोद, नलिया एवं कंडला एयरपोर्ट पर पारा ३५ डिग्री से अधिक रहा।
मौसम विभाग ने शुक्रवार को दाहोद, डांग, वलसाड, नवसारी, दमन, दादर नगर हवेली, गिर सोमनाथ, अमरेली एवं जूनागढ़ में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना भी जताई है।
Published on:
10 Oct 2019 10:36 pm
बड़ी खबरें
View Allअहमदाबाद
गुजरात
ट्रेंडिंग
