25 जून 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

साबरमती नदी में फिर लौटी रौनक, पानी आने से निखरने लगा रिवरफ्रंट का सौंदर्य

वासणा बैराज के गेटों की मरम्मत का कार्य पूरा होने के बाद नर्मदा एवं जल संपत्ति विभाग ने रविवार से दोबारा नदी में पानी छोड़ना शुरू कर दिया है।
less than 1 minute read
Google source verification
Sabarmati River Ahmedabad

साबरमती नदी में छोड़ा गया पानी।

Ahmedabad: पिछले कुछ महीनों से लगभग सूनी और खाली नजर आ रही शहर की साबरमती नदी में एक बार फिर पानी लौटने लगा है। वासणा बैराज के गेटों की मरम्मत का कार्य पूरा होने के बाद नर्मदा एवं जल संपत्ति विभाग ने रविवार से दोबारा नदी में पानी छोड़ना शुरू कर दिया है।

इसके साथ ही शहर की पहचान बन चुके साबरमती रिवरफ्रंट पर भी रौनक लौटने लगी है। बुधवार को रिवरफ्रंट क्षेत्र में नदी का जलस्तर बढ़ता नजर आया और दोनों किनारों पर फिर से पानी का विस्तार दिखाई देने लगा।

वासणा बैराज के गेटों की मरम्मत बंद था पानी

वासणा बैराज के गेटों की मरम्मत के चलते पिछले कुछ महीनों से साबरमती नदी में पानी छोड़ना बंद कर दिया गया था। इसके कारण नदी का बड़ा हिस्सा सूख गया था और कई स्थानों पर नदी का तल तक दिखाई देने लगा था। इससे रिवरफ्रंट की खूबसूरती भी प्रभावित हुई थी। अब नर्मदा का पानी छोड़े जाने के साथ ही नदी का जलस्तर धीरे-धीरे बढ़ रहा है और आगामी दिनों में साबरमती फिर से लबालब नजर आएगी। इसी के साथ नदी के किनारे मतलब रिवरफ्रंट पर चहल-पहल भी बढ़ने लगी है। आगामी दिनों में जलस्तर और ऊपर आएगा।

पहले की तरह दिखेगा रिवरफ्रंट का नजारा

नदी में पानी की वापसी से रिवरफ्रंट का आकर्षण भी लौटने लगा है। शाम के समय सैर-सपाटे और घूमने आने वाले लोगों को अब फिर जल से भरी साबरमती का मनोहारी दृश्य देखने को मिलेगा।

नदी में जल प्रवाह बढ़ने के साथ दोनों किनारों का नजारा पहले की तरह जीवंत और आकर्षक होने की उम्मीद है।साबरमती रिवरफ्रंट डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एसआरएफडीसीएल) ने नागरिकों से नदी के पट, घाटों और निचले क्षेत्रों में अनावश्यक आवाजाही से बचने तथा प्रशासन की ओर से जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है।