12 मार्च 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सौराष्ट्र-कच्छ के 43 बांध हाईअलर्ट, 22 लबालब

राज्य के सभी बांधों में औसत जल संग्रह 49 फीसदी के करीब

2 min read
Google source verification
सौराष्ट्र-कच्छ के 43 बांध हाईअलर्ट, 22 लबालब

सौराष्ट्र-कच्छ के 43 बांध हाईअलर्ट, 22 लबालब

अहमदाबाद. सौराष्ट्र कच्छ में हुई जोरदार बारिश के परिणामस्वरूप बांधों का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। गुरुवार सुबह तक की स्थिति में सौराष्ट्र-कच्छ के 43 बांधों मेें 90 फीसदी से अधिक जलसंग्रह होने पर हाइअलर्ट के रूप मेंं दर्शाया गया है। इनमें से 22 लबालब भी हो गए हैं। जबकि 10 बांधों में 80 फीसदी से अधिक तो सात में 70 फीसदी से अधिक जल संग्रह होने पर क्रमश: अलर्ट और वार्निंग के रूप में दर्शाया गया है।
गुजरात के प्रमुख 205 में से सौराष्ट्र कच्छ रीजन के बांधों में जलसंग्रह की स्थिति सबसे अच्छी है। भारी बारिश के परिणामस्वरूप लगातार जलसंग्रह बढ़ रहा है। अब तक 43 बांधों को हाईअलर्ट घोषित किया जा चुका है। इनमें 90 फीसदी से अधिक जल संग्रह हो गया है। जबकि 22 बांधों में क्षमता के मुकाबले सौ फीसदी जलसंग्रह हो चुका है। ये बांध लबालब हो गए हैं। लबालब हुए बांधों में 19 सौराष्ट्र रीजन के हैं तो तीन कच्छ रीजन के हैं। फिलहाल 145 बांध ऐसे हैं जिनमें क्षमता के मुकाबले जलस्तर 70 फीसदी से कम है।

सौराष्ट्र रीजन में सबसे अधिक 52 फीसदी जल संग्रह
गुजरात के नर्मदा (सरदार सरोवर बांध) समेत प्रमुख बांधों में 25226 मिलियन क्यूबिक मीटर (एमसीएम) जलसंग्रह की क्षमता है। इसके मुकाबले अब तक 12308.84 एमसीएम पानी का जल संग्रह हो चुका है। यह क्षमता के मुकाबले 48.79 फीसदी है। अब तक सबसे अधिक पानी का संग्रह सौराष्ट्र में हुआ है। जहां 140 बांधों में से लगभग 40 बांध हाईअलर्ट पर हैं।

नर्मदा बांध का जलस्तर 121.72
प्रदेेश के सबसे बड़े नर्मदा बांध का जलस्तर गुरुवार सुबह तक 121.72 मीटर दर्ज किया गया। बांध में जलसंग्रह की क्षमता 9460 एमसीएम है। जिसके मुकाबले फिलहाल जलसंग्रह 5229 एमसीएम है, जो कुल क्षमता का 55.28 फीसदी है।

ये 22 बांध लबालब
जिला तहसील बांध का नाम
कच्छ मुंद्रा कालाघ्घोघा
कच्छ रापर फतेहगढ़
जामनगर जामनगर सपाडा
पोरबंदर पोरबंदर अडवाना
पोरबंदर कुतियाणा कालिन्द्री
राजकोट गोंडल वेरी
कच्छ अबडासा कंकावटी
दे.भू.द्वारका भाणवड वर्तू्र-1
जामनगर जा.जोधपुर दियामिन्सर
जामनगर लालपुर पुना
अमरेली राजूला धातावाडी
जामनगर कालावड फुलजर1
दे.भू.द्वारका कल्याणपुर सिन्धानी
जामनगर लालपुर ससोई-2
दे.भू.द्वारका भाणवड वेराडी-2
जामनगर कालावड उंड-3
दे.भू.द्वारका भाणवड कबरका
राजकोट उपलेटा मोज
जामनगर जामनगर रूपरेल
दे.भू.द्वारका खंभालिया गढ़की
जामनगर लालपुर ससोई
दे.भू.द्वारका भाणवड मिनसर-5