4 मार्च 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राजकोट में सनसनी : महिला का शव मिला, क्राइम ब्रांच सक्रिय

पति को कहा पानीपुरी खाने जा रही हूं बी डिवीजन पुलिस ने दर्ज किया हत्या का मामला राजकोट. शहर में रविवार सुबह भगवतीपरा क्षेत्र से एक महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस के उच्च अधिकारी, बी डिवीजन पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम मौके पर पहुंची। मृतका की पहचान […]

less than 1 minute read
Google source verification

पति को कहा पानीपुरी खाने जा रही हूं

बी डिवीजन पुलिस ने दर्ज किया हत्या का मामला

राजकोट. शहर में रविवार सुबह भगवतीपरा क्षेत्र से एक महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस के उच्च अधिकारी, बी डिवीजन पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम मौके पर पहुंची। मृतका की पहचान स्नेहा हितेश आसोडिया (33) के रूप में हुई। पति के साथ वह भगवतीपरा क्षेत्र की कोपरग्रीन सोसाइटी में रहती थी।जानकारी के अनुसार महिला ने शनिवार को पति को कहा था कि मैं पानीपुरी खाने जा रही हूं, फैक्ट्री से लौटते समय मुझे साथ ले जाना। इसके बाद से वह लापता थी। रविवार सुबह बेडी चौकड़ी के पास भगवतीपरा क्षेत्र में महिला का शव सिर कुचला हुआ और हत्या की स्थिति में मिला। महिला की हत्या तीक्ष्ण हथियार से किए जाने की आशंका जताई जा रही है।
क्राइम ब्रांच के पुलिस उपायुक्त जगदीश बांगरवा सहित उच्च अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे। बी डिवीजन पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। महिला की हत्या का मामला बी डिवीजन पुलिस स्टेशन में दर्ज किया गया।
पुलिस को शक है कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने महिला का मुंह दबाकर हत्या की। डॉग स्क्वाड की मदद से भी पुलिस जांच कर रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया।

पुलिस ने पति से की पूछताछ

इस संबंध में पुलिस ने मृत महिला के पति से पूछताछ की। पति हितेश का कहना है कि हम भी स्नेहा की खोजबीन कर रहे थे और अंत में रविवार सुबह उसका शव मिला।