
Ahmedabad: घर से 23.57 लाख के आभूषण, नकदी चुराने वाला नौकर गिरफ्तार
Ahmedabad. शहर के बोडकदेव थाना इलाके में स्थित मारूति जिनोबिया में रहने वाले पुखराज कच्छारा (62) के घर से 23.57 लाख रुपए के सोने व चांदी के आभूषण व नकदी चोरी करने वाले घरेलू नौकर सूरज मुखिया (28) को बोडकदेव पुलिस ने साइंस सिटी के पास से पकड़ा है। उसके पास से चोरी किए गए आभूषणों में से 14.42 लाख के आभूषण बरामद किए गए हैं। आरोपी सूरज मूलरूप से बिहार का रहने वाला है। दो साल से पुखराज के यहां घरेलू नौकर के रूप में काम कर रहा था। पुखराज व उनका परिवार पांच सितंबर को मुंबई गया था। इस दौरान सूरज घर में अकेला था। आरोपी ने 10 सितंबर को घर से 60 तोला सोने के आभूषण, 200 ग्राम चांदी के आभूषण, 4.50 लाख की नकदी, 1300 यूएस डॉलर सहित 23.57 लाख की चोरी की थी और फरार हो गया था। आरोपी की तलाश में एक टीम उसके बिहार स्थित मधूबनी जिले के बिट्ठो सरसोपाही गांव भेजी थी, लेकिन आरोपी वहां नहीं मिला। आरोपी के अहमदाबाद में ही होने का पता चलने पर इसे साइंस सिटी के पास से पकड़ लिया।
Published on:
25 Sept 2023 10:28 pm
बड़ी खबरें
View Allअहमदाबाद
गुजरात
ट्रेंडिंग
