
Gujarat: मोढेरा का सूर्य मंदिर, वडनगर यूनेस्को की धरोहर स्थलों की संभावित सूची में
Sun Temple of Modhera, Vadnagar, in UNESCO's tentative list
गुजरात के मेहसाणा जिले में स्थित वडनगर और मोढेरा के सूर्य मंदिर को संयुक्त राष्ट्र शैक्षणिक, वैज्ञानिक तथा सांस्कृतिक संगठन (यूनेस्को) के विश्व के धरोहर स्थलों की संभावित सूची में शामिल किया गया है।
यूनेस्को के निदेशक लजारे ओसोमो ने यूनेस्को में भारतीय राजदूत? विशाल शर्मा को यह जानकारी दी। वडनगर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का गृहनगर है।
केन्द्रीय सांस्कृतिक एवं पर्यटन मंत्री जी. किशन रेड्डी ने भी मंगलवार को ट्वीट कर कहा कि यूनेस्को ने भारत के तीन और स्थलों को अस्थायी सूची में शामिल किया है। इसके जरिए भारतीय सांस्कृतिक धरोहरों को और मजबूती मिलेगी। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) ने भी मंत्री के इस ट्वीट को साझा किया है।
मेहसाणा जिले में स्थित मोढेरा मंदिर सूर्य भगवान को समर्पित है। सोलंकी शासन काल में पश्चिमी भारत की 11वीं शताब्दी के मारु-गुर्जरा पुरातत्व शैली को इस मॉडल में प्रदर्शित किया गया है।
गुजरात के मेहसाणा जिले में बसा वडनगर बहुस्तरीय ऐतिहासिक शहर है जिसे पहले आनंदानगर, अनारतापुर और नागर के नाम से जाना जाता रहा है। अम्बाजी माता मंदिर वडनगर के प्राचीन मंदिर में है। जबकि अन्य महत्वपूर्ण हिन्दू और जैन मंदिर भी यहां हैं। यह शहर 17वीं शताब्दी से है। यहां पर बौद्ध धर्म से जुड़े कई अवशेष भी मिले हैं।
2006 में शामिल हुआ था जंगली ***** अभ्यारण्य
इसके साथ ही गुजरात से तीन स्थल इस संभावित सूची में जुड़ गए हैं। इससे पहले 2006 में कच्छ के छोटे रण में स्थित जंगली ***** (घुडखर) अभ्यारण्य को भी इस सूची में शामिल किया जा चुका है। भारत में यूनेस्को की इस संभावित सूची में 52 स्थल शामिल हैं।
धोलावीरा, रानी की वाव, चांपानेर भी धरोहर सूची में
गुजरात से फिलहाल तीन स्थल यूनेस्को की हेरिटेज सूची में शामिल है। इनमें कच्छ का हड़प्पाकालीन स्थल धोलावीरा, पाटण स्थित रानी की वाव और चांपानेर-पावागढ़ का किला शामिल है।
अहमदाबाद भारत का एकमात्र हेरिटेज शहर
अहमदाबाद को यूनेस्को के हेरिटेज शहर में शामिल किया गया है। गुजरात का यह शहर भारत का एकमात्र हेरिटेज शहर है।
Published on:
20 Dec 2022 09:59 pm
बड़ी खबरें
View Allअहमदाबाद
गुजरात
ट्रेंडिंग
