
सोला सिविल अस्पताल में भर्ती... कोरोना के मरीजों की सेवा में उतरा 16 युवाओं का ग्रुप
अहमदाबाद. सोला सिविल अस्पताल के स्वास्थ्य कर्मियों के साथ जुड़कर 16 युवक-युवतियां एक संस्था के बैनर तले कोरोना के मरीजों की सेवा कर रहे हैं। ग्रुप की ओर से न सिर्फ मरीजों की जरूरत का सामान उपलब्ध करवाया जा रहा है बल्कि वार्ड में संगीत व रोचक पुस्तक भी उपलब्ध करवाई जा रही हैं ताकि सकारात्मक सोच बनी रहे।
महामारी के बीच अनेक लोग हैं जो कोरोना संक्रमित मरीजों की सेवा कर रहे हैं। ऐसी कई संस्थाएं भी हैं जिनके सदस्य मरीजों के लिए जरूरी वस्तुएं उपलब्ध करवा रहे हैं। अहमदाबाद शहर के 16 युवक युवतियों की ओर से सोला सिविल अस्पताल में भर्ती मरीजों की सेवा की जा रही है। प्रयास एक्ट फाउंडेशन नामक संस्था के बैनर तले यह ग्रुप काम कर रहा है। अस्पताल के स्वास्थ्य कर्मियों के साथ जुड़कर यह ग्रुप वार्ड में सकारात्मक वातावरण बनाने का प्रयास करता है। जिसके तहत वार्ड में संगीत की व्यवस्था के अलावा रोचक पुस्तक भी वितरित की जा रही हैं।
मरीजों के लिए पेयजल, ज्यूस, खानपान की अन्य व्यवस्थाएं भी की जा रही हैं। इस संस्था के अध्यक्ष प्रतीक वाचाणी का कहना है कि चिकित्सकीय उपचार के साथ-साथ कोरोना संक्रमितों को प्रोत्साहित करने की भी जरूरत होती है। इसी उद्देश्य से फाउंडेशन काम कर रहा है। उनकी सोच को सकारात्मक बनाए रखना भी जरूरी होता है। मरीजों के लिए इस तरह के वातावरण का उपचार पर अनुकूल असर होता है।
हर दिन 200 को फूड पेकेट
एक्ट फाउंडेशन की ओर से सिविल अस्पताल के मरीजों को प्रतिदिन 200 फूड पेकेट का वितरण किया जाता है। फाउंडेशन के साथ जुड़े ये 16 युवत-युवतियां वार्ड में जाकर मरीजों का सहयोग करते हैं। एक्ट फाउंडेशन के अलावा शरणम फाउंडेशन और वी विल हेल्प यू ट्रस्ट जैसी संस्थाएं भी मरीजों के लिए काम कर रही हैं। सोला सिविल अस्पताल की चिकित्सा अधीक्षक डॉ. पीनाबेन सोनी एवं आरएमओ डॉ. प्रदीप पटेल की देखरेख में ये संस्थाएं काम कर रही हैं।
Published on:
24 May 2021 10:29 pm
बड़ी खबरें
View Allअहमदाबाद
गुजरात
ट्रेंडिंग
