9 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नारोल में स्वामीनारायण बिजनेस पार्क सील

-फर्जी दस्तावेजों के आधार पर तैयार करने का आरोप

2 min read
Google source verification
Swaminarayan Business Park Seal in Narol

नारोल में स्वामीनारायण बिजनेस पार्क सील

अमहदाबाद. मनपा ने नारोल स्थित राणीपुर में स्वामीनारायण बिजनेस पार्क को शुक्रवार को सील कर दिया। मनपा प्रशासन का कहना है कि गैर कृषि के दस्तावेज पेश कर यह कॉमॢशयल स्कीम तैयार की जा रही थी।
मनपा प्रशासन के अनुसार नारोल के राणीपुर में धर्मदेव इन्फ्रास्ट्रैक्चर प्राइवेट लिमिटेड के उमंगलभाई एच. ठक्कर एंड पार्टनर्स तथा एम.एच. इन्फ्रास्टै्रक्चर प्रोजेक्ट लिमिटेड के निल उमंग ठक्कर एंड पार्टनर्स की ओर से छह ब्लॉक के निर्माण की मंजूरी ली गई थी। जिसमें बेजमेंट तथा ग्राउंड फ्लोर से तीसरी मंजिल तक ४९५ कॉमर्शियल यूनिट्स की शामिल हैं। इनमें से ब्लॉक डी के निर्माण पूर्ण कर ६८ यूनिट्स उपयोग करने की भी मंजूरी ले ली गई थी। उप कलकल्टर (गैरकृषि)की ओर से लिए गए अभिप्राय में सामने आया था जिस जमीन पर यह स्कीम तैयर की जा रही है उसके दस्तावेज फर्जी तरीके से गैर कृषि (एन.ए.) के रूप में तैयर कर पेश किए गए थे। जिससे मनपा की ओर से डेवलपर्स का लायसेंस रद्द किया गया है। इसके अलावा बिजनेस पार्क के नाम से पहचाने जाने वाली इस कॉमर्शियल इकाई को भी सील कर दिया ताकि इसका उपयोग नहीं किया जा सके।
राज्य में मानसून फिर सक्रिय
गर्मी के मौसम की तरह बढ़ा तापमान
अहमदाबाद. राज्य में एकबार फिर मानसून सक्रिय हुआ है। शुक्रवार सुबह दक्षिण राजस्थान एवं उससे सटे गुजरात रीजन में अपर एयर सायक्लोनिक सर्कूलेशन के चलते आगामी दिनों में बारिश की उम्मीद बढ़ गईं हैं। अहमदाबाद के कुछ भागों में शुक्रवार शाम को हल्की बारिश भी हुई जिससे गर्मी से राहत मिली। तापमान में वृद्धि होने से गर्मी जैसा वातावरण बना हुआ है। अहमदाबाद शहर का अधिकतम तापमान ३६ डिग्री के करीब पहुंच गया, जो राज्य में सबसे अधिक है।
पिछले एक सप्ताह से रुकी हुई बारिश की फिर से उम्मीद जागी है। अहमदाबाद शहर में सुबह से ही बादलों की आवाजाही रही। शाम को शहर के सरसपुर, रखियाल, दरियापुर, कालूपुर, नारणपुरा समेत कुछ क्षेत्रों में बूंदाबांदी और हल्की बारिश हुई। राज्य के मौसम विभाग के निदेशक जयंत सरकार के अनुसार राज्य के दक्षिण और पूर्व-मध्य गुजरात रीजन में बारिश की गतिविधियां बढ़ गईं हैं। इन इलाकों में इस तरह का मौसम आगामी बुधवार तक रह सकता है। राज्य में कुछ जगहों पर हल्की बारिश भी हुई है। शनिवार को गुजरात रीजन और सौराष्ट्र रीजन के कुछ भागों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इस तरह का मौसम आगामी बुधवार तक रह सकता है।
दूसरी ओर तापमान में भी तेजी से वृद्धि हुई है। एक सप्ताह पूर्व अहमदाबाद शहर का तापमान ३१ डिग्री के आसपास था जो बढ़कर ३५.७ डिग्री सेन्टीग्रेड तक पहुंच गया। राज्य में सबसे अधिक तापमान अहमदाबाद का रहा। बढ़ते तापमान के बीच हवा में ८१ फीसदी तक अद्र्रता घुली होने से उमसभरी गर्मी महसूस होने लगी है। राजधानी गांधीनगर में शुक्रवार को तापमान ३५.५, वडोदरा में ३२.४, राजकोट में ३३.३ तथा सूरत में ३०.० डिग्री सेन्टीग्रेड तापमान दर्ज किया गया।