
File photo
अहमदाबाद. tattoo टैटू गुदवाने को लेकर बेशक युवाओं में उत्साह दिखाई देता हो लेकिन आगे चलकर यही टैटू परेशानी का सबब बन रहे हैं। विशेष रूप से नौकरी पाने में ये टैटू उनके लिए सबसे बड़ी बाधा साबित हो रहे हैं। इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि सिर्फ Ahmedabad civil hospital अहमदाबाद के सिविल अस्पताल में बीते 11 सालों में 11 हजार से ज्यादा युवाओं ने शरीर पर बने इन tattoo removed टेटू को हटवाया है।इसके लिए उन्हें कई बार अस्पताल का चक्कर लगाना पड़ा क्योंकि एक दिन में गुद जाने वाले टैटू को हटवाने के लिए कई बार अस्पताल पहुंचना पड़ता है।
दरअसल, सैन्य, अद्र्ध सैनिक बलों व पुलिस में ऐसे युवाओं में भर्ती होने के लिए शरीर पर टेटू नहीं होना चाहिए। इसके लिए अहमदाबाद के सिविल अस्पताल के त्वचा विभाग में प्रति दिन औसतन पांच से सात लोग ओपीडी में टैटू हटवाने के लिए पहुंच रहे हैं।
इस विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. उमेश कारिया ने बताया कि नौकरी पाने की चाहत में टैटू हटाना जरूरी है। उनका कहना है कि जो लोग टैटू हटवाने के लिए आते हैं उन्हें शायद नहीं पता था कि एक दिन उन्हें हटवाने की भी मशक्कत करनी पड़ेगी। निजी अस्पतालों में टैटू हटवाने का खर्च अपेक्षाकृत अधिक होने के कारण लोग सिविल अस्पताल भी पहुंच रहे हैं। अस्पताल में लेसर पद्धति से टैटू हटाए जाते हैं, जिसका कोई दुष्प्रभाव भी नहीं है। अस्पताल में इसके लिए उचित व्यवस्था भी है। पिछले दो वर्ष में कोरोना महामारी के असर से टैटू रिमूव करवाने वालों की संख्या कम थी,अब फिर से बढऩे लगी है।
60 फीसदी युवक व 40 फीसदी युवतियां
सिविल अस्पताल में टैटू हटवाने वालों में लगभग 60 फीसदी युवक हैं और 40 फीसदी युवतियां हैं। इस तरह के लोगों की आयु 20 से 30 वर्ष के बीच है।
............
नौकरी के लिए टैटू हटवा रहे हैं युवा
आज के जमाने में न सिर्फ सशस्त्र बलों, पुलिस में बल्कि अन्य कई नौकरियों में भी टैटू के कारण नौकरी नहीं मिलती है। हालांकि ऐसे भी अनेक युवक-युवती हैं जिन्हें टेटू हटवाने के बाद नौकरी मिली है। टैटू गुदवाने में जितनी परेशानी नहीं आती है उतनी परेशानी टैटू को हटवाने में नहीं आती है।
डॉ उमेश कारिया
एसोसिएट प्रोफेसर, त्वचा विभाग, सिविल अस्पताल
.................
सिविल अस्पताल में टैटू हटवाने के लिए पहुंचे इतने युवा
वर्ष इतनों ने हटवाए टैटू
2010 395
2011 700
2012 900
2013 1617
2014 1611
2015 1605
2016 939
2017 779
2018 816
2019 966
2020 173
2021 251
2022 अब तक 260
Published on:
20 May 2022 09:41 pm
बड़ी खबरें
View Allअहमदाबाद
गुजरात
ट्रेंडिंग
