
फाइल फोटो
अहमदाबाद. पश्चिम रेलवे अहमदाबाद मंडल के सामाख्याली-गांधीधाम रेलखंड पर ब्लॉक लिया जा रहा है। इस कारण कुछ ट्रेनों के टर्मिनल स्टेशन में अस्थायी परिवर्तन किया गया है।
जानकारी के अनुसार, भगत की कोठी-गांधीधाम एक्सप्रेस ट्रेन (नं. 22483) 28 जुलाई से 3 अगस्त तक भीलड़ी स्टेशन तक चलेगी। गांधीधाम-भगत की कोठी एक्सप्रेस ट्रेन (नं. 22484) 29 जुलाई से 4 अगस्त तक भीलड़ी स्टेशन से चलेगी।
दिल्ली-भुज एक्सप्रेस ट्रेन (नं. 19404) 24 जुलाई से 2 अगस्त तक भीलड़ी स्टेशन तक चलेगी। भुज-दिल्ली एक्सप्रेस ट्रेन (नं. 19403) 26 जुलाई से 4 अगस्त तक भीलड़ी स्टेशन से चलेगी।
दिल्ली सराय रोहिल्ला-भुज एक्सप्रेस ट्रेन (नं. 20984) 29 जुलाई और 1 अगस्त को भीलड़ी स्टेशन तक चलेगी। भुज-दिल्ली सराय रोहिल्ला एक्सप्रेस ट्रेन (नं. 20983) 31 जुलाई और 4 अगस्त को भीलड़ी स्टेशन से चलेगी।
अहमदाबाद-भुज नमो भारत रैपिड रेल ट्रेन (नं. 94801) 23 जुलाई से 3 अगस्त तक ध्रांगध्रा स्टेशन तक चलेगी। भुज-अहमदाबाद नमो भारत रैपिड रेल ट्रेन (नं. 94802) 24 जुलाई से 4 अगस्त तक ध्रांगध्रा से चलेगी।
बरेली-भुज एक्सप्रेस ट्रेन (नं. 14321) 27, 29 एवं 31 जुलाई तथा 2 एवं 3 अगस्त को भीलड़ी स्टेशन तक चलेगी। भुज-बरेली एक्सप्रेस ट्रेन (नं. 14322) 30 जुलाई तथा 1, 2 एवं 3 अगस्त को भीलड़ी स्टेशन से चलेगी।
बरेली-भुज एक्सप्रेस ट्रेन (नं. 14311) 28 एवं 30 जुलाई तथा 1 अगस्त को चांदलोडिया स्टेशन तक चलेगी। भुज-बरेली एक्सप्रेस ट्रेन (नं. 14312) 28, 29 एवं 31 जुलाई तथा 4 अगस्त को चांदलोडिया स्टेशन से चलेगी।
केएसआर बेंगलूरु-गांधीधाम एक्सप्रेस ट्रेन (नं. 20686) 1 अगस्त को, नागरकोइल-गांधीधाम एक्सप्रेस ट्रेन (नं. 16336) 28 जुलाई को, बांद्रा टर्मिनस-भुज एसी एक्सप्रेस ट्रेन (नं. 22903) 31 जुलाई एवं 2 अगस्त को, पुणे-भुज एक्सप्रेस ट्रेन (नं. 11092) 3 अगस्त को, इंदौर-गांधीधाम एक्सप्रेस ट्रेन (नं. 20936) 2 अगस्त को अहमदाबाद स्टेशन तक चलेगी।
गांधीधाम-केएसआर बेंगलूरु एक्सप्रेस ट्रेन (नं. 20685) 4 अगस्त को, गांधीधाम-नागरकोइल एक्सप्रेस ट्रेन (नं. 16335) 31 जुलाई को, भुज-बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस ट्रेन (नं. 22904) 1 एवं 3 अगस्त को, भुज-पुणे एक्सप्रेस ट्रेन (नं. 11091) 5 अगस्त को, गांधीधाम-इंदौर एक्सप्रेस ट्रेन (नं. 20935) 3 अगस्त को अहमदाबाद स्टेशन से चलेगी।
गांधीधाम-बांद्रा टर्मिनस स्पेशल ट्रेन (नं. 09416) तथा बांद्रा टर्मिनस-गांधीधाम स्पेशल ट्रेन (नं. 09415) 23 एवं 30 जुलाई को, बांद्रा टर्मिनस-भुज स्पेशल ट्रेन (नं. 09037) 18, 23, 25 एवं 30 जुलाई को तथा भुज-बांद्रा टर्मिनस स्पेशल ट्रेन (नं. 09038) 19, 24, 26 एवं 31 जुलाई को निरस्त रहेगी।
बांद्रा टर्मिनस-भुज एक्सप्रेस ट्रेन (नं. 12965) 28 जुलाई एवं 4 अगस्त को तथा भुज-बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस ट्रेन (नं. 12966) 24 एवं 31 जुलाई को, गांधीधाम-पालनपुर एक्सप्रेस ट्रेन (नं. 19406) तथा पालनपुर-गांधीधाम एक्सप्रेस ट्रेन (नं. 19405) 19 जुलाई से 4 अगस्त तक निरस्त रहेगी।
बांद्रा टर्मिनस-गांधीधाम एक्सप्रेस ट्रेन (नं. 22951) 24 एवं 31 जुलाई को तथा गांधीधाम-बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस ट्रेन (नं. 22952) 23 एवं 30 जुलाई को, बांद्रा टर्मिनस-भुज स्पेशल ट्रेन (नं. 09009) 19 एवं 26 जुलाई को तथा भुज-बांद्रा टर्मिनस स्पेशल ट्रेन (नं. 09010) 20 एवं 27 जुलाई को निरस्त रहेगी। बांद्रा टर्मिनस-भुज एक्सप्रेस ट्रेन (नं. 12959) 25 जुलाई एवं 1 अगस्त को तथा भुज-बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस ट्रेन (नं. 12960) 27 जुलाई एवं 3 अगस्त को, बांद्रा टर्मिनस-भुज स्पेशल ट्रेन (नं. 09011) 21 एवं 28 जुलाई को तथा भुज-बांद्रा टर्मिनस स्पेशल ट्रेन (नं. 09012) 22 एवं 29 जुलाई को निरस्त रहेगी।
सामाख्याली, वोंध एवं भचाऊ स्टेशनों के बीच चौहरीकरण एवं ऑटोमेटिक सिग्नलिंग प्रोजेक्ट के कमीशनिंग के संबंध में नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के लिए यह ब्लॉक लिया जा रहा है।
Updated on:
19 Jul 2026 09:58 pm
Published on:
19 Jul 2026 09:58 pm
