
आणंद. खेड़ा जिले की ठासरा तहसील के अगरवा गांव में गुरुवार को कुएं की मोटर से करंट लगने से एक ही परिवार के तीन जनों की मौत हो गई। मृतकों में माता, पुत्र व पुत्री शामिल हैं। साथ ही एक बुजुर्ग महिला भी झुलस गई।
अगरवा गांव में आगवा नी मुवाड़ी में खेत पर कमरे में रहने वाली बच्ची मीरा परमार (2) को कुएं की मोटर से करंट का झटका लगा। उसे बचाने के लिए उसकी माता गीता परमार (39) भी करंट के झटके से झुलस गई। मां के साथ वहां पहुंचे दक्षेश परमार (8) को भी करंट का झटका लगा।
करंट का झटका लगने से मां गीता, पुत्री मीरा और पुत्र दक्षेश की मौत हो गई। तीनों को बचाने के प्रयास में गीता की सास लीला परमार को भी करंट का झटका लगा। उसे इलाज के लिए डाकोर सरकारी अस्पताल ले जाया गया। सूचना मिलने पर डाकोर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने पंचनामा तैयार कर तीनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया। मृतकों के परिजन सालम परमार के अनुसार कुएं पर बिजली के तार से टकराने के कारण करंट लगने से तीनों की मौत हुई।
खेड़ा के जिला पुलिस अधीक्षक राजेश गढिया ने बताया कि घर में पानी था। पानी छूने पर के लिए बच्ची को करंट का झटका लगा। उसे बचाने गई मां और भाई सहित तीनों को करंट का झटका लगने से तीनों की मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची डाकोर थाने के पीआई व स्टाफ ने कार्रवाई की। उन्होंने कहा कि यह घटना दु:खद है। इसमें विशेषज्ञों की राय लेंगे। फिलहाल पुलिस ने आकस्मिक मौत का मामला दर्ज किया है।
Published on:
01 May 2025 10:42 pm
बड़ी खबरें
View Allअहमदाबाद
गुजरात
ट्रेंडिंग
