फिल्म शूटिंग के अनुकूल स्थल होंगे चिन्हित

राज्य सरकार गुजरात के वन क्षेत्रों में फिल्म शूटिंग के लिए स्थलों की पहचान करेगी। मौजूदा समय में वन

less than 1 minute read
May 10, 2016
ahmedabad

अहमदाबाद।राज्य सरकार गुजरात के वन क्षेत्रों में फिल्म शूटिंग के लिए स्थलों की पहचान करेगी। मौजूदा समय में वन विभाग को गुजराती, हिन्दी, भोजपुरी और मलयाली तथा तमिल फिल्मों की शूटिंग के प्रस्ताव मिले हैं। देखा जाए तो कच्छ और गिर जंगल फिल्म शूटिंग के लिए हॉट फेवराइट स्थल हैं।राज्य के वन मंत्री मंगूभाई पटेल के मुताबिक, हर महीने फिल्म शूटिंग की मंजूरी के लिए एक प्रस्ताव सरकार को मिलता है।


बीते कुछ वर्षों में बॉलीवुड की कई नामी फिल्मों की यहां शूटिंग की गई है। जिसमें अभिताभ बच्चन की फिल्म 'पीकूÓ, शाहरूख खान की 'रईसÓ व अन्य फिल्में शामिल हैं। बॉलीवुड के बढ़ते रुझान को देखते हुए राज्य में शूटिंग के लिए अनुकूल हों ऐसे स्थलों को चिन्हित किया जाएगा। यहां पर इसके लिए सुविधाएं भी सुनिश्चित की जाएंगीं।

वन विभाग की दस सेवाएं ऑनलाइन

वन विभाग की ओर से दस सेवाएं ऑनलाइन करने की प्रक्रिया को भी शुरू किया गया है। राज्य के वनमंत्री ने बताया कि इसमें वन महोत्सव, कृषि वनीकरण के तहत पौध वितरण, श्मशान सिगड़ी, वन्य जीवों के हमले में मवेशियों की मौत पर मुआवजे का आवेदन, जंगलों में फिल्म शूटिंग, फोटोग्राफी का स्वीकृति पत्र, खेतों के आसपास कटीली तारबंदी, शो मिल (लकड़ी काटने का कारखाना) लाइसेंस के नवीनीकरण के आवेदन से जुड़ी सेवा शामिल है।

Published on:
10 May 2016 10:09 pm
Also Read
View All

अगली खबर