11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Ahmedabad news: ट्रेनों पर पथराव बन सकता है घातक, नहीं फेंके पत्थर

आरपीएफ का अभियान 'दोस्ती'

2 min read
Google source verification
RPF

Ahmedabad news: ट्रेनों पर पथराव बन सकता है घातक, नहीं फेंके पत्थर

अहमदाबाद. पटरियों के आसपास की बस्तियों से ट्रेनों पर होने वाली पथराव की घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) लोगों को जागरूक कर रहा है। इसके लिए आरपीएफ ने 'दोस्ती' अभियान छेड़ा है। इसका मकसद रेल प्रशासन, आरपीएफ और जनता के बीच समन्वय बनाए रखना है। इस अभियान के जरिए आरपीएफ अधिकारी और जवान उन इलाकों में लोगों को जागरूक कर रहे हैं। वे समझा रहे हैं ट्रेनों पर पथराव करना घातक हो सकता है। पत्थर ट्रेन के लोको पायलट को लगे तो बड़ा हादसा हो सकता है या किसी यात्री को लगे तो चोटिल हो सकता है। ट्रेन आप सभी की सुविधा के लिए है। साथ ही यह भी समझाया जाता है पथराव या रेलवे सुरक्षा से जुड़ी कोई भी घटना है तो उसके बारे में आरपीएफ की हेल्पलाइन '182' को जानकारी दी जा सकती है।
अहमदाबाद मंडल के वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त सैयद सरफराज अहमद ने बताया कि रेलवे पटरियों के आसपास रहने वालों, रेल प्रशासन और आरपीएफ के बीच समन्वय बनाए रखने के लिए 'दोस्ती' अभियान शुरू किया है। ट्रेनों पर पथराव की घटनाओं पर अंकुश लगाना इस अभियान का मकसद है। साबरमती, चांदलोडिया के अलावा जहां- जहां भी रेलवे पटरियों के आसपास बस्ती है, वहां लोगों को जागरूक किया जा रहा है। यह जिम्मा उन थाना प्रभारियों को सौपी गई है, जिनके इलाकों में रेलवे ट्रेक के किनारे बस्तियां हैं।
अहमदाबाद में चांदलोडिया, साबरमती डी केबिन के आसपास इलाकों में पटरियों के आसपास ऐसे किस्से सामने आए हैं, जहां पत्थर फेंकने के यात्री शिकार बने हैं। इस अभियान के मद्देनजर ही आरपीएफ -साबरमती के थाना निरीक्षक सचिनसिंह सिकरवार ने टीम के साथ चांदलोडिया के सत्यप्रकाश नगर और ब्रह्मसत्यनगर और उसके आसपास के सोसायटी वासियों को ट्रेनों पर पत्थर नहीं फेंकने तथा उससे होने वाले नुकसान के बारे में जागरुक किया। साथ ही सोसायटी के चेयरमैन और सेक्रेटरी को नोटिस दिया कि वे अपने सोसायटीवासियों को ट्रेनों पर पत्थर नहीं फेंकने को लेकर समझाएं। यदि कोई पत्थर फेंकताहै तो उसके बारे में आरपीएफ को हेल्पलाइन '182' पर सूचित करें।