1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ट्रक-वेन भिड़ंत में तीन दंपत्तिसहित ९ की मौत, वेन में ही झुलस गए

धार्मिक यात्रा बनी अंतिम यात्रा, सात की सामूहिक अंत्येष्टि] ग्वालियर निवासी पति-पत्नी के शव ग्वालियर भेजे
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अहमदाबाद

•

image

Rajesh Bhatnagar

•

Updated: 18 Jul 2018, 10:51 PM IST

accident

ट्रक-वेन भिड़ंत में तीन दंपत्तिसहित ९ की मौत, वेन में ही झुलस गए

राजकोट. राजकोट-मोरबी राजमार्ग पर टंकारा-कागदड़ी के बीच छतरगांव के समीप मंगलवार देर रात को वेन-ट्रक भिड़ंत में सोनी परिवार के तीन दंपत्ति व वेन चालक सहित कुल नौ जनों की मौत हो गई। छह की मौके पर ही मौत हो गई व तीन जनों ने अस्तपाल में दम तोड़ा। चार अलग-अलग स्थानों से बुधवार सवेरे निकली अंतिम यात्रा के बाद गमगीन माहौल में सात मृतकों की सामूहिक अंत्येष्टि की गई। एक दंपती के शव मध्यप्रदेश के ग्वालियर भिजवाए गए। फरार हुए ट्रक चालक के विरुद्ध पुलिस ने मामला दर्ज किया है।
राजकोट शहर में वाणियावाडी निवासी बलवंत ठाकरशी कबावडिया-सोनी (64 वर्ष) सहित परिवार के छह जने, राजकोट मूल व वर्तमान में ग्वालियर निवासी रिश्तेदार दंपत्ति व वेन चालक सहित 9 जने कच्छ जिले के लाकडिया गांव व सुरापुरा दादा के पाटोत्सव में शामिल होने के लिए राजकोट से मंगलवार सवेरे वेन से गए थे। धार्मिक आयोजन में हिस्सा लेकर लौटते समय छतर गांव के समीप मंगलवार देर रात को ट्रक से वेन टकराने के साथ ही वेन व ट्रक में आग लग गई। मौके पर झुलसने से छह जनों की मौत हो गई।
पुलिसकर्मी, फायरब्रिगेडकर्मी, आपातकालीन सेवा 108 की एंबुलेंस ने झुलसे तीन जनों को निकालकर अस्पताल पहुंचाया। जहांं तीनों जनों ने दम तोड़ दिया। कुवाडवा पुलिस की प्राथमिक जांच के अनुसार वेन से राजकोट लौटते समय जयराज प्लॉट निवासी वेन चालक सुरेश जयन्ती आडेसरा (40 वर्ष) ने मोरबी-कागदड़ी रोड स्थित एक पेट्रोल पंप पर वेन में मंगलवार रात को गैस भरवाई। इसके बाद राजकोट की ओर आते समय छतर गांव के समीप ट्रक से भिडं़त होते ही वेन व ट्रक में आग लग गई।
वेन में एक घंटे तक झुलसता रहा चालक :
वेन चालक सुरेश करीब एक घंटे तक वेन में ही झुलसता रहा। फायरबिग्रेडकर्मियों ने आग बुझाकर उसे बाहर निकाला तब तक उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर सोनी समाज के बड़ी संख्या में लोग अस्पताल पहुंचेे। मृतक बलवंत के भाई राजकोट शहर में हसनपुर मेन रोड पर विभूति अपार्टमेंट निवासी हसमुख ठाकरशी कबावडिया की शिकायत पर बिना रजिस्ट्रेशन वाले ट्रक के चालक के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया।
इनकी हुई मौत :
राजकोट में वाणियावाडी निवासी बलवंत ठाकरशी कबावडिया (64 वर्ष), देवपरा भोजाभगत सब्जी मार्केट के समीप रहने वाले छोटे भाई रमेश ठाकरशी (57 वर्ष), पत्नी मीना रमेश (52 वर्ष), पुत्र सागर रमेश (24 वर्ष), कोठारिया रोड पर विवेकानंद शेरी निवासी महेश प्रवीण कबावडिया (47 वर्ष), पत्नी संगीता महेश (45 वर्ष) व वेन चालक सुरेश जयन्ती आडेसरा के अलावा राजकोट मूल के व वर्तमान में ग्वालियर निवासी रिश्तेदार राजेश रसिक कबावडिया (45 वर्ष), पत्नी भावना राजेश (42 वर्ष) सहित तीन दंपती व वेन चालक को मिलाकर कुल 9 जनों की मौत हुई।
सात मृतकों की सामूहिक अंत्येष्टि :
सात मृतकों की अंतिम यात्रा शहर में कुल चार स्थानों से बुधवार सवेरे निकली। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। शहर में रामनाथपरा स्थित श्मशान घाट पर सात मृतकों का अंतिम संस्कार गमगीन माहौल में किया गया। ग्वालियर में रहने वाले दंपती के शव ग्वालियर भिजवाए गए हैं।
अंतिम बार खींची सेल्फी :
गांधीधाम संवाददाता के अनुसार, सुरापुरा दादा के दर्शन व लाकडिया गांव से वापस लौटते समय मंगलवार देर रात हादसे के शिकार हुए सोनी परिवार के 8 सदस्यों की धार्मिक यात्रा ना केवल अंतिम यात्रा बनी बल्कि अंतिम बार सेल्फी भी खींची गई। ग्वालियर निवासी राजेश व पत्नी भावना सहित तीन जनों को झुलसने पर राजकोट के अस्पताल में भर्ती करवाया गया, वहां तीनों ने दम तोड़ा।