
Trump Ahmedabad visit: कार्टर, ओबामा के बाद ऐसा करने वाले ट्रंप तीसरे अमरीकी राष्ट्रपति
अहमदाबाद. अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भारत के एक्सक्लूसिव दौरे पर आने वाले तीसरे अमरीकी राष्ट्रपति होंगे। इससे पहले दो पूर्ववती राष्ट्रपति-जिम्मी कार्टर (1978) और बराक ओबामा (नवम्बर 2010, जनवरी 2015) सिर्फ भारत के दौरे पर आ चुके हैं।
अक्सर ऐसा देखा गया है कि अमरीकी राष्ट्रपति दक्षिण एशिया के दौरे पर भारत के साथ-साथ अन्य देशों का भी दौरा करते हैं। डी आइजनहॉवर, रिचर्ड निक्सन, बिल क्लिंटन और जॉर्ज डब्ल्यू बुश ने भारत के साथ-साथ पाकिस्तान व अफगानिस्तान का भी दौरा किया था।
ट्रंप भी गत वर्ष नवम्बर महीने में अफगानिस्तान के दौरे पर गए थे जहां पर वे बगराम में अमरीकी सैन्य अधिकारियों से मुलाकात की थी। लेकिन वे अलग से भारत का दौरा कर रहे हैं।
ओबामा अकेले ऐसे राष्ट्रपति थे जो अपने दो बार केे कार्यकाल में दोनों बार भारत के दौरे पर थे। साथ ही वे पहले ऐसे अमरीकी राष्ट्रपति थे जो भारत के गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए थे।
Published on:
18 Feb 2020 04:38 pm
