
file photo
अहमदाबाद. शहर के जुहापुरा क्षेत्र में नमाज अता कर घर लौट रहे बिल्डर नजीर वोरा पर तीन अज्ञात जनों ने फायरिंग की। हालांकि निशाना चूक जाने से बिल्डर बाल-बाल बच गया। उधर फायरिंग कर हमलावर फरार हो गए।
मामले के अनुसार जुहापुरा में पेशे से बिल्डर नजीर वोरा शनिवार रात नमाज अता करने के बाद घर लौट रहा था। इस दौरान एक कार में सवार तीन लोगों ने वोरा को निशाना बनाकर दो राउंड फायरिंग कर दी। हालांकि निशाना चूकने के कारण वोरा को किसी प्रकार की चोट नहीं आई। फायरिंग करने के बाद कार सवार तीनों जने फरार हो गए। इस घटना को लेकर वेजलपुर थाने में मामला दर्ज किया गया है। फायरिंग करने वालों की पहचान नहीं हो सकी है।
गौरतलब है कि नजीर वोरा पूर्व में जमीन से जुड़े मामलों में धमकी देने जैसी वारदातों को लेकर सुर्खियों में रह चुका है। आशंका जताई जा रही है कि किसी रंजिश की वजह से इस वारदात को अंजाम दिया गया है।
महिला समेत दो को पासा में जेल भेजा
अहमदाबाद. वटवा पुलिस ने पासा के तहत एक महिला समेत दो जनों को गिरफ्तार कर राज्य की अलग अलग जेलों में भेजा है। इनमें महिला पर मादक पदार्थों की हेराफेरी तथा पुरुष पर गोवंश कत्ल संबंधित आरोप है।
पुलिस के अनुसार धोलका निवासी अब्दुलगनी उर्फ दाढ़ी जाफर वली सिपाई (४०) गोवंश कत्ल के आरोप में फरार था। आरोपी को पासा के तहत गिरफ्तार करने के आदेश मिलने पर शुक्रवार को उसे वटवा पुलिस ने पकड़ लिया। जिसे जामनगर स्थित सेन्ट्रल जेल में भेजा गया है। इसके अलावा नशाबंदी उल्लंघन के मामले में पुलिस ने वटवा निवासी लीलाबेन चुनारा (४५) को गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला को सूरत स्थित लाजपोर जेल ले जाया गया है।
पुरुष के गले से चेन झटकी
शहर में महिलाओं के गले से चेन स्नेचिंग आम बात बन गई है। गुरुवार रात को एक पुरुष के गले से भी चेन झपट ली गई। सरदारनगर में विष्णुपार्क भग्योदय सोसायटी निवासी फूलचंद मनजी रोठिया रात को अपने घर के निकट से गुजर रहे थे। तभी मोटरसाइकिल सवार अज्ञात दो जने उनके गले से ७५ हजार रुपए कीमत की सोने की चेन झपट ले गए। सरदारनगर पुलिस थाने में मामला दर्ज करवाया गया है।
Published on:
17 Jun 2018 11:10 pm
बड़ी खबरें
View Allअहमदाबाद
गुजरात
ट्रेंडिंग
