22 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Gujarat Student : युद्धग्रस्त यूक्रेन से सुरक्षित लौटी झालोद की शिवांगी

परिजनों से मिलकर हुई भाव विभोर

2 min read
Google source verification
Gujarat Student : युद्धग्रस्त यूक्रेन से सुरक्षित लौटी झालोद की शिवांगी

Gujarat Student : युद्धग्रस्त यूक्रेन से सुरक्षित लौटी झालोद की शिवांगी

दाहोद. यूक्रेन जैसे युद्धग्रस्त देश से किसी तरह झालोद की रहने वाली शिवांगी किसी तरह से सुरक्षित लौट आई है। यहां परिजनों से मिलकर वह भाव विभोर हो गई।
झालोद की निवासी शिवांगी यूक्रेन की आडेशा यूनिवर्सिटी में एमबीबीएस की अंतिम वर्ष की पढ़ाई कर रही थी। इस दौरान रूस और यूक्रेन के बीच अचानक युद्ध छिडऩे की वजह से यह वहीं पर फंस गई थी। लेकिन केंद्र सरकार की ओर से चलाए जा रहे ऑपरेशन गंगा के तहत वह किसी तरह सुरक्षित रूप से अपने घर पहुंच गई। युद्ध छिडऩे के बाद से ही उसके परिजन काफी परेशान थे। उसने अपने परिजनों के समक्ष भारत लौटने के दौरान हुई सभी परेशानियों की खुलकर जानकारी दी।

यूक्रेन में फंसे विद्यार्थियों के परिजनों से भाजपा के पदाधिकारियों ने की मुलाकात
दाहोद. भाजपा के शहर पदाधिकारियों ने यूक्रेन में फंसे दाहोद के चार विद्यार्थियों के परिजनों से मुलाकात की। इन्होंने उनके परिजनों से मिलकर उनके वर्तमान स्थिति की जानकारी ली।
सूत्रों के अनुसार भारतीय जनता पार्टी के दाहोद जिलाध्यक्ष शंकर भाई अमलियार तथा जोन महामंत्री कन्हैया लाल किशोरी के अनुसार भाजपा के पदाधिकारियों ने यूक्रेन में फंसे दाहोद के चार विद्यार्थियों के परिजनों से उनके निवास स्थान पर अभिभावकों से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाया।

भाजपा के पदाधिकारियों ने बताया कि इन छात्रों को वहां से सुरक्षित निकालने के लिए राज्य सरकार की ओर से लगातार प्रयास किया जा रहा है। विद्यार्थियों को चाहिए कि उन्हें सरकार की ओर से जो गाइडलाइन दी जा रही है, उसका पूरी तरह से पालन करें।इन विद्यार्थियों को वहां से सुरक्षित निकालने के लिए राज्य और केंद्र सरकार की ओर से लगातार प्रयास किया जा रहा है। इस मौके पर जिला भाजपा के पूर्व अध्यक्ष सुधीर भाई लालपुरवाला, नगरपालिका अध्यक्ष रीना बेन पांचाल, शहर भाजपा महामंत्री अर्पिल शाह और भाजपा के अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।