
UN: इंटरनेशनल लॉ कमीशन के सदस्य निर्वाचित हुए आरआरयू कुलपति डॉ. बिमल पटेल
अहमदाबाद. राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय (आरआरयू) के कुलपति डॉ. बिमल पटेल द इंटरनेशनल लॉ कमीशन के सदस्य निर्वाचित हुए हैं। उनका कार्यकाल एक जनवरी 2023 से शुरू होगा।वे आगामी पांच साल तक सदस्य रहेंगे।
प्रो. पटेल को यूएन जनरल एसेंबली में हुई वोटिंग के दौरान उपस्थित 192 सदस्यों में से सर्वाधिक 163 सदस्यों के वोट मिले। उन्होंने एशिया पेसिफिक ग्रुप कि जिसमें चीन, दक्षिण कोरिया और जापान शामिल हैं उसमें से सर्वाधिक वोट पाए हैं। पटेल का इस आयोग का सदस्य बनना गुजरात के लिए ही नहीं बल्कि देश के लिए भी गौरव का विषय है।
पटेल भारत के नेशनल सिक्योरिटी एडवाइजरी बोर्ड के सदस्य हैं। वे गुजरात नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी के निदेशक भी रहे हैं। इसके अलावा वे 21 वें लॉ कमीशन ऑफ इंडिया के भी सदस्य रहे हैं। वे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी कई सालों तक काम कर चुके हैं। प्रो. पटेल की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जीत के लिए उन्हें शनिवार को अहमदाबाद में आयोजित एक कार्यक्रम में सम्मानित किया गया।
Published on:
13 Nov 2021 09:23 pm
बड़ी खबरें
View Allअहमदाबाद
गुजरात
ट्रेंडिंग
