5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

देश के गृहमंत्री अमित शाह बने पन्ना प्रमुख

union home minister Amit shah, BJP Page pramukh, Naranpura Vidhan Sabha, CM, Deputy CM, C R Patil नारणपुरा विधानसभा में बूथ नंबर ३८ के पेज नंबर 7 के बने प्रमुख, गुजरात भाजपा के अभियान से जुड़े पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष  

2 min read
Google source verification
देश के गृहमंत्री अमित शाह बने पन्ना प्रमुख

देश के गृहमंत्री अमित शाह बने पन्ना प्रमुख

अहमदाबाद. देश के गृहमंत्री एवं गांधीनगर से सांसद अमित शाह भी उनके पहले के निर्वाचन क्षेत्र नारणपुरा विधानसभा में एक बूथ के पन्ना प्रमुख बने हैं। वे नारणपुरा के बूथ नंबर ३८ में पेज नंबर ७ के अध्यक्ष बने हैं। वे खुद इसी बूथ के मतदाता हैं।
दरअसल भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सी आर पाटिल ने गुजरात में पार्टी के कार्यकर्ताओं को एक संदेश देने और बूथ स्तर पर पार्टी की उपस्थिति को और भी प्रभावी बनाने के लिए खुद मजूरा विधानसभा के वार्ड नंबर २० से बूथ नंबर ९४ में पेज नंबर ३६ के पेेज प्रमुख बनकर इस अभियान की शुरूआत की थी। उन्होंने गुजरात की सभी १८२ विधानसभा सीटों को जीने के लक्ष्य को लेकर भी यह मुहिम छेड़ी है।
उनकी इस मुहिम में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रह चुके और देश के गृहमंत्री अमित शाह भी जुड़े हैं। शाह ने भी गुजरात में भाजपा की ओर से चलाए जा रहे अभियान से जुड़ते हुए खुद एक पेज के प्रमुख की जिम्मेदारी संभाली है। शाह की ओर से पेज प्रमुख बनने का निर्णय किए जाने से कार्यकर्ताओं में भी अच्छा संदेश गया है। इससे पार्टी को आगामी एक दो महीनों में आने वाले महानगर पालिका चुनावों में और भी ज्यादा मजबूती मिलेगी।

सीएम, डिप्टी सीएम भी बने हैं पेज प्रमुख
इससे पहले गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी और उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल भी पेज प्रमुख बन चुके हैं। सीएम रूपाणी राजकोट विधानसभा के वार्ड नंबर १० के बूथ नंबर 2 के पेज नंबर 22 के पन्ना प्रमुख बने हंै। उन्होंने इसके लिए अपनी पेज कमेटी भी बनाई है। जबकि डिप्टी सीएम नितिन पटेल महेसाणा के कडी विधानसभा सीट के कडी वार्ड के बूथ नंबर 121 के पेज नंबर ३९के पेज प्रमुख बन चुके हैं। भाजपा अध्यक्ष सी आर पाटिल ने कमलम में हुई प्रदेश भाजपा की चिंतिन शिविर के दौरान सीएम और डिप्टी सीएम को भी पन्ना प्रमुख का पहचान पत्र सौंपा।