
गुजरात विधानसभा चुनाव में मतदान बढ़ाने के लिए अनूठी पहल
पालनपुर. विधानसभा के चुनाव के लिए दूसरे चरण में पांच दिसम्बर को होने वाले मतदान के लिए जिला चुनाव प्रशासन की ओर से अनूठी पहल की जा रही है। जिन इलाकों में पिछली बार कम मतदान हुआ था उनमें पत्रिकाओं के माध्यम से मतदान करने का आमंत्रण दिया जा रहा है।
बनासकांठा जिला चुनाव अधिकारी एवं जिला कलक्टर आनंद पटेल ने गत चुनाव में जिन इलाकों में कम मतदान हुआ है उन क्षेत्रों में जागरुकता कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इन इलाकों में मतदान के लिए आमंत्रण दिया जा रहा है। मतदान की इस आमंत्रण पत्रिका में अवसर का आंगन मतदान केन्द्र लिखा हुआ है। अवसर की तारीख 5 दिसम्बर सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक लिखा हुआ है। इस पत्रिका में आगे लिखा हुआ है कि लोकतंत्र के यज्ञ में भाग लेने के लिए बनासकांठा जिला चुनाव प्रशासन की ओर से आमंत्रण है। वर्ष 2017 में आयोजित हुए विधानसभा चुनाव में कुछ मतदान केन्द्रों पर कम मतदान किया गया था। जिससे यह नया प्रयोग किया गया है।
Updated on:
30 Nov 2022, 11:25 PM IST
Published on:
30 Nov 2022, 11:25 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.