5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

UPSC results: गुजरात के 16 उम्मीदवारों ने उत्तीर्ण की सिविल सेवा परीक्षा

UPSC results, 16 candidates, Gujarat, Civil Services Exam

2 min read
Google source verification
UPSC results: गुजरात के 16 उम्मीदवारों ने उत्तीर्ण की सिविल सेवा परीक्षा

UPSC results: गुजरात के 16 उम्मीदवारों ने उत्तीर्ण की सिविल सेवा परीक्षा

UPSC results: 16 candidates of Gujarat passed the Civil Services Exam

संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की ओर से मंगलवार को घोषित सिविल सेवा परीक्षा 2022 के अंतिम परिणाम में गुजरात के सरदार पटेल लोक प्रशासन संस्थान अहमदाबाद (स्पीपा) के 16 उम्मीदवार सफल हुए हैं। यह संख्या के लिहाज से बीते चार सालों में सबसे अच्छा परिणाम है। इससे ज्यादा 19 विद्यार्थी वर्ष 2019 में सफल हुए थे। स्पीपा के महानिदेशक मो.शाहिद ने बताया कि सिविल सेवा परीक्षा 2022 में स्पीपा से अभी और पहले प्रशिक्षण पा चुके 30 उम्मीदवार इंटरव्यू में शामिल हुए थे। इनमें से 16 सफल हुए हैं। इस तरह सफलता प्रतिशत के लिहाज से देखें तो यह 53 फीसदी है जो बीते पांच साल में सर्वाधिक है। 2022 में स्पीपा के 180 उम्मीदवारों ने प्रारंभिक सिविल सेवा परीक्षा उत्तीर्ण की थी जिसमें से 30 मुख्य परीक्षा पास कर साक्षात्कार के लिए चयनित हुए थे। बीते साल की तुलना में अच्छा परिणाम है। बीते 2021 के सिविल सेवा परीक्षा परिणाम में स्पीपा के 6 उम्मीदवारों को ही सफलता मिली थी। 27 ने साक्षात्कार दिया था, जबकि 71 प्रारंभिक परीक्षा पास करने में सफल हुए थे।

ये 16 हुए सफल, 2 युवतियां

स्पीपा के सफल 16 उम्मीदवारों में से दो युवतियां हैं। इनमें अतुल त्यागी (145 रैंक), दुष्यंत भेड़ा (262 रैंक), विष्णु शशिकुमार (394 रैंक), चंद्रेश सांखला (414 रैंक), उत्सव जोगाणी (712 रैंक), मानसी मीणा (738 रैंक), कार्तिकेय कुमार (812), मौसम मेहता (814) , मयूर परमार (823), आदित्य अमराणी (865 रैंक), केयुर पारगी (867 रैंक) , नयन सोलंकी (869 रैंक), कौशिक मानगेरा (894 रैंक), भावनाबेन वाढेर (904 रैंक), चिंतन दुधेला (914 रैंक), प्रणव गैरोला (925 रैंक) शामिल हैं। इनमें से मौसम मेहता, मयूर परमार, आदित्य अमराणी, भावनाबेन वाढेर के नाम प्रोविजनल मेरिट में शामिल हैं।

बीते 5 साल का स्पीपा का परिणाम2018-19 में साक्षात्कार देने वाले 43 में से 19 सफल

2019-20 में साक्षात्कार देने वाले 41 में से 15 सफल2020-21 में साक्षात्कार देने वाले 30 में से 13 सफल

2021-22 में साक्षात्कार देने वाले 27 में से 6 सफल2022-23 में साक्षात्कार देन वाले 30 में से 16 सफल (4प्रोविजनल)

सर्वाधिक 5 उम्मीदवार राजनीति विज्ञान एवं अंतरराष्ट्रीय संबंध वाले सफल

2022 की सिविल सेवा परीक्षा में स्पीपा से सफल होने वाले 16 उम्मीदवारों में सर्वाधिक 5 विद्यार्थियों ने राजनीति विज्ञान एवं अंतरराष्ट्रीय संबंध विषय से यह परीक्षा उत्तीर्ण की है। इसमें विष्णु, चंद्रेश, मौसम, केयुर और प्रणव शामिल हैं। गुजरात साहित्य से दो मयूर परमार और नयन सोलंकी, समाजशास्त्र से दो मानसी मीना और आदित्य अमराणी, भूगोल विषय से दो उत्सव जोगानी और कौशिक मानगेरा सफल हुए हैं। भावनाबेन वाढेर ने मानवविज्ञान से, चिंतन दुधेला ने दर्शन शास्त्र से, कार्तिकेय कुमार ने मनोविज्ञान से जबकि दुष्यंत भेड़ा ने इतिहास विषय से सिविल सेवा परीक्षा पास की है।