
Dr. Parul Bhatt ( Sola civil hospital) File photo
अहमदाबाद. शहर के सोला सिविल अस्पताल में कोरोना वैक्सीन का जारी ट्रायल के अन्तर्गत मंगलवार को लक्ष्य पूरा कर लिया गया। अस्पताल में अब तक एक हजार लोगों ने कोरोना वैक्सीन के दोनों चरण के टीके ले लिए हैं।
भारत बायोटेक की ओर से तैयार की गई कोरोना की स्वदेशी वैक्सीन का तीसरे चरण का ट्रायल गुजरात के अहमदाबाद स्थित सोला सिविल अस्पताल में भी गत 25 नवम्बर से शुरू हुआ था। इसके तहत एक हजार लोगों का लक्ष्य रखा गया, जो मंगलवार को पूरा हो गया है। सोला सिविल अस्पताल की मेडिसिन विभागाध्यक्ष एवं वैक्सीन ट्रायल कमेटी की इंचार्ज डॉ. पारुल भट्ट ने बताया कि अब तक एक हजार लोगों ने दोनों चरण के टीके लगवा लिए हैं। वैसे पहले चरण में 1081 लोगों ने टीके लगवाए थे। अब केवल 81 लोगों को ही दूसरे चरण के टीके लगाए जाएंगे। उनका कहना है कि इस ट्रायल की अवधि में किसी भी व्यक्ति को साइड इफेक्ट नहीं हुआ है। लोगों ने उत्साह से वैक्सीन ली है।
Published on:
02 Feb 2021 10:28 pm
बड़ी खबरें
View Allअहमदाबाद
गुजरात
ट्रेंडिंग
