16 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Gujarat: उपराष्ट्रपति धनखड़ ने गांधी आश्रम का दौरा किया, यहां आना राष्ट्रीय तीर्थ के समान

Vice President Dhankhar, Sabarmati Ashram, Ahmedabad, Gujarat

less than 1 minute read
Google source verification
Gujarat: उपराष्ट्रपति धनखड़ ने गांधी आश्रम का दौरा किया,  यहां आना राष्ट्रीय तीर्थ के समान

Gujarat: उपराष्ट्रपति धनखड़ ने गांधी आश्रम का दौरा किया, यहां आना राष्ट्रीय तीर्थ के समान

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने शुक्रवार को अहमदाबाद में गांधी आश्रम का दौरा किया। उपराष्ट्रपति पद का कार्यभार संभालने के बाद यह उनकी गांधी आश्रम की पहली यात्रा रही। उन्होंने भारत की आजादी के आंदोलन का केंद्र रहे व महात्मा गांधी की कर्मभूमि गांधी आश्रम के परिसर स्थित गांधी जी की प्रतिमा को पुष्पांजलि कर उन्हें नमन किया। इस अवसर पर उन्होंने गांधीजी के जीवन और आजादी के आंदोलन के संघर्ष से जुड़ी प्रदर्शनी को भी निहारा। साथ ही वृहद आश्रम रिडवलपमेंट प्रोजेक्ट के मॉडल को निहार कर उसकी जानकारी प्राप्त की।
धनखड़ ने महात्मा गांधी के निवास स्थल हृदय कुंज का भी दौरा किया और गांधीजी के तैल चित्र पर सूत की माला पहनाई। वे हृदय कुंज के निकट मीराबेन तथा महादेव देसाई के कुटीर भी गए। उन्होंने गांधी आश्रम के मुलाकात के अनुभव और विचार विजिटर्स बुक में अंकित किए।
उपराष्ट्रपति ने लिखा कि गांधी विचार और जीवनशैली को उजागर करने वाली इस पवित्र भूमि पर आकर वे धन्यता का अनुभव कर रहे हैं। इस पवित्र स्थान से गांधी जी ने नमक सत्याग्रह आरंभ कर दुनिया को सत्य और अहिंसा की ताकत से परिचय कराया था। यह आश्रम गांधी जी की विरासत का अच्छी तरह से जतन कर रहा है। सेवा और मानवता को बरकरार रखने और इसे लगातार प्रोत्साहन और प्रेरणा देने वाले इस आश्रम का दौरा राष्ट्रीय तीर्थ स्थल के दौरे के समान है। इस दौरे पर उपराष्ट्रपति की पत्नी भी साथ थीं जिन्होंने चरखे पर सूत भी काता।
इस अवसर पर साबरमती आश्रम ट्रस्ट के ट्रस्टी अमृत मोदी व नितिन शुक्ल ने उपराष्ट्रपति का स्वागत किया और गांधी आश्रम व रिडवलपमेंट प्रोजेक्ट के बारे में जानकारी दी। उपराष्ट्रपति के साथ राज्यपाल आचार्य देवव्रत और राज्य के मं््त्री जगदीश विश्वकर्मा भी थे।