17 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अहमदाबाद

Video News: अहमदाबाद शहर से पकड़ी गई एक करोड़ की विदेशी शराब

-राजस्थान पासिंग के कंटेनर में साइकिल बताकर की जा रही थी तस्करी, पीसीबी टीम ने नाना चिलोडा के पास से पकड़ा

Google source verification

अहमदाबाद. शहर पुलिस की प्रिवेंशन ऑफ क्राइम ब्रांच (पीसीबी) टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नाना चिलोडा के पास से एक करोड़ रुपए की विदेशी शराब जब्त की है। साइकिल बताकर कंटेनर में विदेशी शराब की बोतलों को ले जाया जा रहा था। इस मामले में पुलिस ने कंटेनर सहित सवा करोड़ का मुद्दामाल जब्त किया है। आरोपी कंटेनर चालक को भी गिरफ्तार कर लिया है।

पीसीबी के पुलिस निरीक्षक (पीआइ) जे.पी.जाड़ेजा ने बताया कि टीम ने पुख्ता सूचना के आधार पर शहर के नरोडा थाना क्षेत्र मेें नाना चिलोडा से आगे एक राजस्थान पासिंग के कंटेनर को रोका। जांच करने पर उसमें से साइकिल की फर्जी बिल्टी बनाकर उस बिल्टी की आड़ में शराब की तस्करी की जा रही थी। कंटेनर से विदेशी शराब की 23232 बोतलें बरामद हुई हैं, जिसकी कीमत एक करोड़ आठ लाख रुपए है। एक मोबाइल फोन और राजस्थान पासिंग का 20 लाख रुपए कीमत का कंटेनर जब्त किया है। उन्होंने बताया कि कंटेनर में साइकिल नहीं पाईं गईं, सिर्फ उसकी बिल्टी बनाई गई थी ताकि कोई रोके तो बताया जा सके कि कंटेनर में साइकिलें हैं।

हरियाणा से लाई गई थी शराब

जाडेजा ने बताया कि प्राथमिक जांच में सामने आया कि इस कंटेनर से जब्त की गई शराब को हरियाणा से लाया गया था। इसे अहमदाबाद के असलाली क्षेत्र में पहुंचाना था। वहां से इसे कहां ले जाना था इसकी जांच की जा रही है।

राजस्थान निवासी चालक गिरफ्तार

इस मामले में राजस्थान के चूरू जिले के सादपुरा गांव निवासी कंटेनर चालक मांगीराम जाट को गिरफ्तार किया गया है। यह इससे पहले भी शराब लेकर आया है या नहीं इसकी जांच की जा रही है।