16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अहमदाबाद

Video News: गुजरात पुलिस की एसएमसी ने पकड़ी दो करोड़ की शराब

Ahmedabad. गुजरात पुलिस की स्टेट मॉनीटरिंग सेल (एसएमसी) टीम ने कच्छ जिले की अंजार तहसील के वरसाना गांव में स्थित श्री आशापुरा होटल की पार्किंग में रविवार को दबिश देकर दो करोड़ रुपए कीमत की विदेशी शराब से भरे ट्रक को जब्त किया है। ट्रक में चावल की बोरियों के बीच विदेशी शराब की 30 […]

Google source verification

Ahmedabad. गुजरात पुलिस की स्टेट मॉनीटरिंग सेल (एसएमसी) टीम ने कच्छ जिले की अंजार तहसील के वरसाना गांव में स्थित श्री आशापुरा होटल की पार्किंग में रविवार को दबिश देकर दो करोड़ रुपए कीमत की विदेशी शराब से भरे ट्रक को जब्त किया है। ट्रक में चावल की बोरियों के बीच विदेशी शराब की 30 हजार बोतलों को छिपाकर ले जाया जा रहा था। सूचना के आधार पर एसएमसी की टीम ने दबिश देकर शराब से भरे इस ट्रक को जब्त कर लिया। इस मामले में ट्रक चालक और शराब को भेजने वाले व मंगाने वाले आरोपी फरार हैं। प्राथमिक जांच में सामने आया कि विदेशी शराब को पंजाब से कच्छ ले जाया जा रहा था।