25 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अहमदाबाद
Video News: लस्सी में नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाने के बाद बुजुर्ग दंपत्ति को लूटने वाली शातिर महिला गिरफ्तार
Play video

Video News: लस्सी में नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाने के बाद बुजुर्ग दंपत्ति को लूटने वाली शातिर महिला गिरफ्तार

-लस्सी पीने के बाद तबीयत बिगड़ने से हो गई बुजुर्ग की मौत, -क्राइम ब्रांच की टीम ने पकड़ा, महिला का है आपराधिक इतिहास

Google source verification

अहमदाबाद. शहर के दरियापुर थाना क्षेत्र में 17 अप्रेल को एक बुजुर्ग दंपती को लस्सी में नशीला पदार्थ पिलाने के बाद उन्हें लूटने वाली एक शातिर महिला को अहमदाबाद शहर क्राइम ब्रांच की टीम ने पकड़ा है। लस्सी पीने के बाद 81 वर्षीय अब्दुलभाई सिपाई की तबीयत बिगड गई। उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए क्राइम ब्रांच की टीम ने भी जांच शुरू की। इस बीच पुख्ता सूचना के आधार पर शाहपुर हलीम की खडकी निवासी लताबेन उर्फ गुलाब उर्फ लकडी चौहान (55) को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया है।

महिला ने अब्दुलभाई की पत्नी के पास से 4 हजार रुपए की नकदी लूट ली थी और फरार हो गई। ये 17 अप्रेल को अब्दुलभाई के घर गई। बातचीत करते हुए विश्वास जीता और बाहर से लस्सी लाकर दी। उसे पीने के बाद अब्दुलभाई और उनकी पत्नी बेहोश हो गईं। उनके पास से 4 हजार रुपए गायब थे।प्राथमिक जांच में सामने आया कि महिला के विरुद्ध एक दो नहीं बल्कि नौ मामले पहले से ही दर्ज हैं। यह 2019 से ही आपराधिक मामलों को अंजाम देती आ रही है। बुजुर्ग की हत्या व लूट के मामले में दरियापुर थाने में मामला दर्ज होने से उसे आगे की जांच के लिए दरियापुर पुलिस को सौंप दिया है।