16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अहमदाबाद

Video News: अहमदाबाद में महाशिवरात्रि पर बर्फ के शिवलिंग, दर्शन को उमड़े श्रद्धालु

Ahmedabad. महाशिवरात्रि पर्व पर रविवार को अहमदाबाद के शिवालयों में भक्तों की आस्था और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला। शहरभर के शिव मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। हर-हर महादेव, बम-बम भोले जैसे उद्घोषों से वातावरण भक्तिमय रहा। शहर के रखियाल क्षेत्र स्थित चकुड़िया महादेव मंदिर में दर्शन के लिए […]

Google source verification

Ahmedabad. महाशिवरात्रि पर्व पर रविवार को अहमदाबाद के शिवालयों में भक्तों की आस्था और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला। शहरभर के शिव मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। हर-हर महादेव, बम-बम भोले जैसे उद्घोषों से वातावरण भक्तिमय रहा।

शहर के रखियाल क्षेत्र स्थित चकुड़िया महादेव मंदिर में दर्शन के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। यहां लंबी कतारें लगीं और भक्तों ने पूजा-अर्चना की। इसी तरह सरसपुर चार रास्ता के निकट शिवालय में भी सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा।

असारवा स्थित नीलकंठ महादेव मंदिर, नारणपुरा का कामेश्वर महादेव मंदिर, रायपुर का शिव मंदिर, गोदरेज गार्डन सिटी चार रास्ते पर बर्फ के बनाए शिवलिंग और अन्य शिवालयों में भी दिनभर भक्तों की भीड़ रही। मंदिरों के आसपास प्रसाद स्वरूप ठंडाई वितरित की गई, जिसे श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया। इस पर्व पर भक्तों ने भगवान शिव के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त करते हुए जलाभिषेक और विशेष पूजा की। पूरे दिन शहर के शिवालयों में धार्मिक उत्साह और आस्था का माहौल बना रहा।