14 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अहमदाबाद

अहमदाबाद मनपा की मस्टर ऑफिस में जुआ खेलने का वीडियो वायरल, चार निलंबित

विभागीय जांच भी शुरू, दरियापुर वार्ड का मामला

Google source verification

अहमदाबाद शहर के शाहपुर क्षेत्र स्थित रंगीला मस्टर ऑफिस में मनपा के कुछ कर्मचारियों के बीच जुआ खेले जाने के वीडियो वायरल के बाद चार कर्मचारियों को निलंबित किया गया है।अहमदाबाद के मध्य जोन दरियापुर वार्ड में रंगीला मस्टर स्टेशन में मशीन विभाग का कार्यालय है। इस ऑफिस में दोपहर के समय जुआ खेलने के संंबध में सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुआ था। जो व्यक्ति वीडियो में दिखाई दे रहे हैं उनमें मनपा के कर्मचारियों के रूप में चार की पहचान हुई है। इन व्यक्तियों में मशीन होल कामदार के रूप में गोपालभाई, जीतेंद्र कामदार, सोहन भाई तथा जगदीशभाई नामक कर्मचारी शामिल हैं। मनपा ने इन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। साथ ही विभागीय जांच भी शुरू की गई है।

बाहर से बंद थी ऑफिस

जिस ऑफिस में जुआ खेलने की बात की जा रही है वह बाहर से बंद थी, जिसमें ताला लगाया गया था। बताया गया है कि ऑफिस के समय में ही यहां जुआ खेला जा रहा था। दरियापुर वार्ड की पार्षद व अन्य लोगों ने वीडियो बनाया था, जिसे वायरल किया गया था।